{"_id":"651c6707476611d11906e7c7","slug":"case-against-factory-owner-and-manager-for-embezzling-money-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-325416-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फैक्ट्री मालिक और मैनेजर पर रुपये हड़पने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फैक्ट्री मालिक और मैनेजर पर रुपये हड़पने का केस
विज्ञापन
गीडा। पुलिस ने बोक्टा निवासी व्यापारी विश्वनाथ यादव की तहरीर पर फैक्ट्री मालिक व मैनेजर पर रुपये हड़पने का केस दर्ज कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, बोक्टा निवासी विश्वनाथ यादव का कहना है कि वह ईंट भट्ठों पर लकड़ी के बुरादे की आपूर्ति करते है। गीडा सेक्टर 13 स्थित निभानी प्लाईवुड फैक्ट्री से लकड़ी का बुरादा लेने का सौदा तय हुआ। एडवांस में एक लाख रुपये का भुगतान भी करा दिया। करीब 40 हजार का सामान देने के बाद मना कर दिया गया और पैसा भी वापस नहीं किया जा रहा है।
एसओ गीडा रतन पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर फैक्ट्री मालिक मो. आसिफ और मैनेजर मो. आरिफ पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो