{"_id":"6589ea4145f0d2cd4e0b20a0","slug":"case-against-driver-in-sikriganj-school-bus-accident-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-411320-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिकरीगंज स्कूल बस हादसे में चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिकरीगंज स्कूल बस हादसे में चालक पर केस
विज्ञापन
सिकरीगंज पुलिस ने मृत छात्रा के अभिभावक की तहरीर पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिकरीगंज (गोरखपुर)। सिकरीगंज इलाके में स्कूल बस हादसे में दो छात्राओं की मौत के मामले में पुलिस ने अभिभावक की तहरीर पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चालक को लापरवाही से गाड़ी चलाने और इसकी वजह से हुई मौत का आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मठिया पांडेय गांव निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी साक्षी विश्वकर्मा (10) यूएस सेंट्रल एकेडमी ढेबरा, सिकरीगंज में कक्षा तीन में पढ़ती थी। वह स्कूल की बस से प्रतिदिन स्कूल आती-जाती थी। 22 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे पुत्री साक्षी विश्वकर्मा समेत कई अन्य बच्चों को लेकर स्कूल बस चालक जा रहा था कि खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर बनकटी खुर्द गांव के पास स्कूल बस विपरीत दिशा में जाकर गड्ढे में गिर गई।
हादसे में बेटी साक्षी विश्वकर्मा व सहुआ थाना सिकरीगंज कृष्ण कुमार निवासी की पुत्री प्रतिभा राज (14) की भी मौत हो गई और कई अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के लिए विद्यालय प्रबंधक की लापरवाही जिम्मेदार है। विद्यालय प्रबंधक अधिक लाभ के लिए बस में क्षमता से अधिक संख्या में बच्चों को ले जाया था, जिसकी शिकायत अभिभावकों ने कई बार विद्यालय प्रबंधक से की, लेकिन केवल मौखिक आश्वासन मिला और इसी वजह से बड़ी घटना हो गई।
विज्ञापन
एसपी साउथ जितेंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।