{"_id":"66d0f1275300be9f9807d374","slug":"case-against-animal-smugglers-who-attacked-and-injured-a-young-man-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-668183-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हमला कर युवक को घायल करने वाले पशु तस्करों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हमला कर युवक को घायल करने वाले पशु तस्करों पर केस
विज्ञापन
सतुआभार में पशु तस्करों ने ईंट-पत्थर फेंक की थी फायरिंग
घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
उनवल (गोरखपुर)। खजनी क्षेत्र के सतुआभार में मंगलवार की रात तांडव मचाने वाले अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ खजनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पशु तस्करों के हमले में युवक के पैर की हड्डी टूट गई थी। उन पर ईंट-पत्थर फेंकने के साथ ही फायरिंग का आरोप भी लगा है। गंभीर रूप से घायल युवक धरात्मज दूबे के पिता प्रेम प्रकाश दूबे की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल पर परिजनों से मुलाकात के बाद बुधवार की रात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया। पशु तस्कर पिकप से सतुआभार कस्बे में स्थित प्रेम प्रकाश दूबे के घर के बाहर पहुंचे थे। गाय ले जाने की आहट पर बाहर निकले प्रेम प्रकाश के बेटे धरात्मज दूबे ने पशु तस्करों पर टॉर्च जलाया। जिसके बाद उन्होंने जमकर ईंट पत्थर चलाए। इसमें धरात्मज दूबे घायल हो गया। शोर सुनकर गांव के लोगों को जुटता देखकर पशु तस्कर फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। ग्रामीणों का कहना था कि इस बीच पिकेट पर तैनात पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी।