फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cars are parked next to bikes, change your habit otherwise the crane will take you away.

Gorakhpur News: बाइक के साथ खड़ी हो रहीं कारें, बदल लीजिए आदत नहीं तो उठा ले जाएगी क्रेन

Sun, 17 Sep 2023 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cars are parked next to bikes, change your habit otherwise the crane will take you away.
सफेद पट्टी के भीतर बाइक खड़ी करने की बनी है सहमति, निगम कर रहा तैयारी
विज्ञापन

गोलघर में बनी पार्किंग के बजाय लोग सड़क पर ही खड़े करते हैं वाहन



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। गोलघर की सड़कों पर सफेद पट्टी के भीतर बाइक खड़ीं होंगी। नगर निगम के क्रेन कारों को उठाकर पार्किंग में पहुंचा देगी। नगर निगम के अधिकारियों, व्यापारियों और यातायात पुलिस के साथ बनी सहमति के आधार पर एक सप्ताह बाद नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को आदत में सुधार के लिए फिलहाल मोहलत दी गई है। मुनादी कराकर जागरूक किया जा रहा है। हालांकि नई व्यवस्था कोई असर नजर नहीं आ रहा है। बाइक के साथ गोलघर में कारें भी सड़क पर खड़ी हो रहीं हैं।


गोलघर बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। शहर की ह्दयस्थली के रूप में मशहूर इस बाजार में पार्किंग की समस्या से लोग परेशान होते हैं। इससे निजात के लिए नगर निगम की ओर से 29.11 करोड़ रुपये की लागत से जलकल बिल्डिंग के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई है। इसमें बाइक और चार पहिया सहित कुल छह सौ वाहन एक साथ खड़े हो सकते हैं, लेकिन अधिकतर लोग अपने वाहन को सड़क पर खड़ी कर बाजार करते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

गोलघर के व्यापारियों का तर्क है कि पार्किंग दूर होने से ग्राहक वहां नहीं जाते हैं। मना करने पर नाराजगी दिखाते हैं। ऐसा विकल्प निकाला जाए जिससे बाइक खड़ी करने की सहूलियत मिल सके। इस समस्या के समाधान के लिए बीते दिनों नगर निगम, गोलघर के व्यापारियों ने मेयर की उपस्थिति में बैठक की थी। इस दौरान तय हुआ कि गोलघर की सड़क पर सफेद पट्टी खींची जाएगी। इसके बाहर बाइक खड़ी करने पर कार्रवाई होगी। जबकि कारों को पार्किंग में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...

जलकल बिल्डिंग के सामने कारों का लगा रेला

गोलघर के व्यापारियों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। नगर निगम की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी कराई जा रही है, लेकिन इसका नजर नहीं आ रहा है। शनिवार दोपहर 1:25 बजे जलकल बिल्डिंग के सामने कारों का रेला नजर आया। लोग यहां पर वाहन को लगाकर खरीदारी करने में मशगूल थे। इसी लेन में मेंहदी सजाने वाली दुकानें लगी थीं, जिनके अगल-बगल बाइक की कतार लगी हुई थी। यहां से आगे जाने पर कचहरी चौराहा के पास भी यही हाल रहा। गणेश चौराहे से जटेपुर पुलिस चौकी लेन में पेट्रोल पंप के सामने मेंहदी लगाने वालों की दुकान लगी थी। मंगलम टॉवर के सामने से आगे बढ़ने पर भी बाइक और कारें नजर आईं। इन वाहनों की वजह से सड़क के दोनाें तरफ यातायात के संचालन में दिक्कत आ रही थी, लेकिन दुकानदार इससे बेपरवाह नजर आए।
...
पार्किंग काफी दूर बनी है। इससे लोग बाइक लेकर वहां नहीं जाते हैं। दुकानों के सामने बाइक खड़ी करने की सहूलियत मिलने से लोगों को बाजार करने में आसानी होगी।
-अशफाकउल्लाह, व्यापारी
...
गोलघर में जाम की समस्या आम है। इसके निदान के लिए व्यवस्थित यातायात जरूरी है। अब तय हुआ है कि बाइक सफेद पट्टी के बाहर खड़ी होने पर चालान होगा। हम लोग इसके समर्थन में हैं।
-किफायतुल्लाह, व्यापारी
...
गोलघर में आए दिन पुलिस लाेगों का चालान काटती है। इससे लोग नाराज होते हैं। दुकानदारों का नुकसान होता है। वाहन खड़ा न होने की वजह से व्यापार पर असर पड़ता है। पार्किंग भी काफी दूर बनी है। बाइक खड़ी करने से फायदा मिलेगा।
-राजकुमार सिंह, व्यापारी
...
गोलघर को सजाने-संवारने की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम लोगों को ऐसा प्रयास करना चाहिए कि किसी को कोई असुविधा न हो। सभी को सहूलियत मिल सके। अभी जो निर्णय लिया गया है वह लागू नहीं हुआ ह, लेकिन इससे लोगों को राहत मिलेगी।

-नितिन जायसवाल, व्यापारी
...
कोट
व्यापारियों की बैठक में यह तय हुआ है कि गोलघर में बाइक खड़ी करने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए सफेद पट्टी बनेगी। दुकानदार सामान को बरामदे में नहीं रखेंगे। सड़क पर खड़ी होने वाली काराें को उठाकर निगम की क्रेन पार्किंग में ले जाएगी। अभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एक सप्ताह में नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
-निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त
...
व्यापारियों और आमजन की सुविधा के लिए जो निर्णय लिया गया है, उसका पालन कराया जाएगा। समय-समय पर अभियान चलाकर यातायात पुलिस कार्रवाई भी करती है।
-श्यामदेव, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed