{"_id":"62ee0e337c60060af968d300","slug":"car-rider-took-youth-who-was-released-on-bail-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमानत पर छूटे युवक को उठा ले गए कार सवार, विरोध में हाइवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमानत पर छूटे युवक को उठा ले गए कार सवार, विरोध में हाइवे जाम
Sat, 06 Aug 2022 12:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:18 PM IST
सार
घरवालों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही सिंघड़िया के पास हाइवे जाम कर दिया। एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ज्वाला को छोड़कर फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि युवक मिल गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के सिंघड़िया के पास जिम करने गए जमानत पर रिहा ज्वाला निषाद (25) को शुक्रवार शाम कार सवार बदमाश जबरन उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ज्वाला को रानीडीहा के पास उतारकर फरार हो गए।
उधर, नाराज घरवालों ने स्थानीय लोगों के साथ हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने बुझाकर लोगों को शांत कराया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ज्वाला को साथ लेकर थाने गए। पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सिंघड़िया के पास स्थित मॉडल शॉप पर कुछ दिनों पहले मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने ज्वाला निषाद को जेल भेजा था। इस समय वह जमानत पर छूटा है। शुक्रवार शाम वह घर के पास ही जिम करने के लिए गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान कार सवार चार-पांच की संख्या में आए बदमाश असलहा सटाकर उसका अपहरण कर लिए। घरवालों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही सिंघड़िया के पास हाइवे जाम कर दिया। एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ज्वाला को छोड़कर फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि युवक मिल गया है।
पुलिस ने ज्वाला की तहरीर पर सचिन यादव, विक्की, मॉडल शॉप संचालक आशीष समेत पांच लोगों पर अपहरण, मारपीट, धमकी देने व आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज किया है।