फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   car parked in no parking then it will be locked in gorakhpur

गोरखपुर: नो पार्किंग में खड़ी किए कार तो हो जाएगी लॉक, यातायात महकमे को मिले 400 क्लाम्प्स

Sat, 07 May 2022 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 May 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
car parked in no parking then it will be locked in gorakhpur
गोलघर में गाड़ी में लगाया गया क्लैंप। - फोटो : अमर उजाला।

नो पार्किंग जोन में कार खड़ी करने की आदत नहीं बदले तो जुर्माना के साथ ही सांसत भी झेलनी पड़ेगी। अब ट्रैफिक पुलिस कार को वहीं पर क्लाम्प्स से लॉक कर देगी। फिर जुर्माना भरने के लिए यातायात कार्यालय जाना होगा। जुर्माना भरने के बाद ही लॉक खुलेगा। ट्रैफिक महकमे को 400 क्लाम्प्स मिल गए हैं। अब सिर्फ सड़क के ज्यादा बीच में खड़े वाहनों को ही यार्ड तक क्रेन से लाया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नो पार्किंग में वाहन होने की वजह से जाम की समस्या हो जाती है और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार वाहन देखने से तो सड़क किनारे होते हैं, लेकिन नो-पार्किंग जोन में होते हैं। ऐसे ही वाहनों के लिए अब यातायात महकमे के पास क्लाम्प्स आ गया है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने कर दी है।

विज्ञापन

यहां है पार्किंग, करें इस्तेमाल

सिटी मॉल के सामने, काली मंदिर के सामने, लेबर कमिश्नर ऑफिस के सामने, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार बंगले के पूर्व, गोरखपुर क्लब के सामने, धर्मशाला से पश्चिम रेलवे भूमि, नार्मल कैंपस ईदगाह के पास, आरटीओ ऑफिस के पीछे, काजी कंपनी काली मंदिर से आगे, यूनाइटेड के सामने पार्किंग स्थल है। इन जगहों का इस्तेमाल करें, नहीं तो यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि यातायात विभाग को 400 क्लम्प्स मिले हैं। नो पार्किंग में खड़ी कारों को वहीं पर लॉक कर दिया जाएगा। फिर जुर्माना भरने के बाद ही लॉक खुलेगा। लोगों से अपील है कि वह पार्किंग का इस्तेमाल करें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed