{"_id":"6ac6b92baa65513ec202b46e","slug":"car-gets-stuck-in-the-front-of-truck-people-chase-and-stop-it-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1478246-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक ने कार को 400 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बचीं महिला डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रक ने कार को 400 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बचीं महिला डॉक्टर
विज्ञापन
सहजनवां। मुरारी इंटर कॉलेज के सामने बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और चालक उसे रोकने के बजाय करीब 400 मीटर तक घसीटता चला गया। कार को घिसटते देख चौराहे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाया और कार में फंसी महिला डॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में डॉक्टर को मामूली चोट आई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
महराजगंज निवासी डॉ. हरप्रीत त्रिपाठी बुधवार सुबह करीब 11 बजे स्विफ्ट डिजायर कार से खलीलाबाद से गोरखपुर जा रही थीं। मुरारी इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। ट्रक बाराबंकी से आलू लादकर बिहार जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बाद भी चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया।
कार को करीब 400 मीटर तक घसीटता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। कई लोगों ने ट्रक का पीछा किया और चालक को वाहन रोकने के लिए मजबूर किया। इसके बाद कार में फंसी डॉक्टर को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि महिला डॉक्टर ने घटना के संबंध में कार्रवाई नहीं करने के लिए पत्र दिया है।