फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Car collides with bike drug dealer beaten for protesting

Gorakhpur News: कार में बाइक से मारी टक्कर, विरोध पर दवा व्यापारी को पीटा; लूट व फायरिंग

Fri, 19 Jan 2024 02:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Jan 2024 02:28 PM IST
विज्ञापन
Car collides with bike drug dealer beaten for protesting
शाहपुर में पिटाई से घायल दवा एजेंसी मालिक। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र में जेल बाईपास रोड पर बुधवार देर रात कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर बाइक सवार और उसके साथियों ने दवा व्यापारी को पीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान फायरिंग करने और लूट का भी आरोप है। पुलिस ने घटनास्थल से असलहा और दो मोबाइल बरामद किए हैं। उसकी मदद से पुलिस आरोपियों क तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।

विज्ञापन


रामगढ़ ताल इलाके के बगहा बाबा मंदिर निवासी गौरव प्रताप सिंह की इसी क्षेत्र में दवा की एजेंसी है। बुधवार रात 11:40 बजे गौरव छोटे भाई सौरभ और जेल बाईपास रोड स्थित सरस्वतीपुरम कॉलोनी निवासी एमआर रविशंकर तिवारी के साथ दवा देने मोहद्दीपुर स्थित यूनाइटेड हॉस्पिटल गए थे।
विज्ञापन


वहां से तीनों अस्पताल के मालिक मोहम्मद तुफैल की कार से रविशंकर को उनके घर छोड़ने जेल बाईपास पहुंचे। रात करीब 12:30 बजे रविशंकर को छोड़कर वे गाड़ी मोड़ रहे थे। उसी समय एक बाइक सवार ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। इस पर गौरव और सौरभ का बाइक सवार से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विवाद मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें गौरव के नाक और मुंह में चोट लग गई। इसी दौरान बाइक सवार ने फोन कर 4-5 और साथियों को बुला लिया। वे कार से पहुंचे। आरोप है कि कार से पहुंचते ही उनमें से एक ने असलहे से हवाई फायरिंग कर दी।

इस पर सौरभ ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह छुड़ाकर कौवाबाग की तरफ फरार हो गया। अन्य आरोपी भी भाग निकले। हालांकि भागते समय बदमाशों का असलहा और दो मोबाइल गिर गया। उनके भागने के बाद सौरभ ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने असलहा और मोबाइल कब्जे में ले लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोबाइल की मदद से उन हमलावरों की पहचान कर ली है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि मामला गाड़ी टकराने पर मारपीट का है। फायरिंग की जांच की जा रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed