{"_id":"61b472476dc3290e405e23e9","slug":"cantt-police-station-building-will-be-renovated","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कैंट थाने के भवन का होगा जीर्णोद्धार, 15 साल पहले काम बीच में छोड़कर भाग गया था ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कैंट थाने के भवन का होगा जीर्णोद्धार, 15 साल पहले काम बीच में छोड़कर भाग गया था ठेकेदार
Sat, 11 Dec 2021 03:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Dec 2021 03:11 PM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस महकमे से मिले प्रस्ताव पर कार्ययोजना तैयार करा रहे हैं। जल्द ही कैंट थाने के भवन के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कैंट थाना। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) खपरैल के भवन में चल रहे कैंट थाने का जल्द ही जीर्णोद्धार करेगा। एसएसपी की पहल पर जीडीए वीसी ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। वर्तमान में जिले का वीआईपी कहे जाने वाला यह थाना 50 वर्षों से खपरैल के भवन में है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बरसात के समय कार्यालय में पानी टपकने से सांसत और बढ़ जाती है। 15 साल पहले थाने का नया भवन बनाने के लिए शासन ने बजट स्वीकृत किया। कार्यदायी संस्था ने बैरक, थानेदार का आवास व कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
दीवार खड़ी होने के बाद बजट के अभाव में ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। अधिकारियों ने कई बार पत्राचार किया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। थाने में सिर्फ इंस्पेक्टर का कक्ष ही पक्का है।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस महकमे से मिले प्रस्ताव पर कार्ययोजना तैयार करा रहे हैं। जल्द ही कैंट थाने के भवन के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा।