फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cancer victim stabs herself with a knife in Deoria

देवरिया: कैंसर पीड़िता ने खुद के गले पर किया चाकू से वार, हालत गंभीर

Sat, 18 Dec 2021 04:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Dec 2021 04:29 PM IST
सार

कालिंदी देवी के पति परमेश्वर तिवारी राजस्व कर्मचारी थे। उनकी कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। कालिंदी देवी के तीन पुत्र आदित्य, दीपक और हीरालाल हैं। कालिंदी देवी पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
Cancer victim stabs herself with a knife in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

देवरिया जिले में कैंसर बीमारी से जूझ रही 65 वर्षीय महिला ने शुक्रवार की रात करीब एक बजे आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने चाकू से अपना गला काट लिया। उसे सीएचसी लार ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र लार के दोगारी राजमल में परमेश्वर तिवारी की पत्नी कालिंदी देवी (65) खुद के गले को चाकू से घोंप लिया। चाकू लगते ही गले से खून की धारा बहने लगी। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने सीएचसी लार पहुंचाया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि कालिंदी देवी के पति परमेश्वर तिवारी राजस्व कर्मचारी थे। उनकी कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। कालिंदी देवी के तीन पुत्र आदित्य, दीपक और हीरालाल हैं। कालिंदी देवी पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित हैं। इलाज के लिए पैसे नहीं थे, इस लिए उसने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड पर उठने लगे सवाल

कैंसर पीड़िता को किसी जनप्रतिनिधि ने न तो इलाज के लिए अनुदान दिया और न ही उनका आयुष्मान कार्ड ही बना है। ऐसे में लोग सिस्टम पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed