फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Campierganj ranger suspended in case of illegal felling

Gorakhpur News: अवैध कटान के मामले में कैंपियरगंज रेंजर निलंबित

Tue, 21 May 2024 03:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Campierganj ranger suspended in case of illegal felling
- कैंपियरगंज में दो दिन पहले निलंबित हुआ था फॉरेस्ट गार्ड
विज्ञापन

- डीएफओ ने कटान में संलिप्तता पाए जाने पर की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अवैध कटान के मामले में डीएफओ विकास यादव ने फॉरेस्ट गार्ड के बाद अब कैंपियरगंज के रेंजर प्रमोद श्रीवास्तव और वन दरोगा रामअचल को भी निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दो आरा मशीन और दो लकड़ी की दुकान को सीज कर फरेंदा और कैंपियरगंज रेंज के 11 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
फाॅरेस्ट गार्ड व रेंजर के निजी चालक पर 16 मई को ही कार्रवाई की गई थी। रेंजर पर आरोप है कि वह अपने निजी चालक शनि के माध्यम से तस्करों को संरक्षण देकर छह माह से कटान करा रहे थे। पेड़ों की कटाने कराने वाले कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सरपतहा निवासी सतीश, जितेंद्र और फरेंदा थाना क्षेत्र के सुग्रीम चौहान और राजेश उर्फ घमड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, फरेंदा रेंज में आने वाले भारीवैसी के दयाशंकर, योगी, चंदू, अवधेश, सीताराम, गोलू और सिथाड़ू पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इन सभी आरोपितों पर पहले भी दो से तीन मुकदमे दर्ज हैं। नगर पंचायत चौमुखा में स्थित दानिश की आरा मशीन को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ विकास यादव ने बताया कि अवैध कटान के मामले में कैंपियरगंज रेंजर प्रमोद श्रीवास्तव और वन दारोगा रामअचल को निलंबित कर दिया गया है। फरेंदा और कैंपियरगंज रेंज के 11 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अभी कुछ और लोगों से भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed