Gorakhpur News: क्लीनिक में युवती को बुलाकर छेड़खानी, डॉक्टर पर केस दर्ज
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती बुधवार को किसी काम से घर से निकली थी। शाम को वह क्लीनिक के पास से ही पैदल घर जा रही थी। डॉ. एस कुमार क्लीनिक पर बैठे डॉक्टर ने युवती को बुलाया।
युवती का आरोप है कि डॉ. एस कुमार ने देखते ही उसे अपने क्लीनिक में बुला लिया और तबीयत का हाल पूछने लगा। गर्दन में नस चढ़ने की समस्या बताने पर डॉ. एस कुमार ने पहले तो उससे कोट निकलवाई फिर बाद में उसे मेज पर लेट जाने की सलाह दी।
आरोप है कि उसके लेटते ही डॉक्टर ने बाहर से पर्दा गिरा दिया और छेड़खानी शुरू कर दी। युवती का कहना है कि करीब तीन महीने पहले बीमार होने पर डॉ. एस कुमार से इलाज करवाई थी। लिहाजा पहले से परिचय होने के का फायदा उठाते हुए डॉक्टर ने क्लीनिक में बुलाया और छेड़खानी की।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।