{"_id":"63256827f7e14217a012a318","slug":"call-for-cleanliness-waterlogging-drinking-water-problem-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सफाई, जलभराव, पेयजल समस्या के लिए यहां करें फोन, मदद के लिए हाजिर होगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सफाई, जलभराव, पेयजल समस्या के लिए यहां करें फोन, मदद के लिए हाजिर होगा नगर निगम
Sat, 17 Sep 2022 11:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:54 AM IST
सार
नगर आयुक्त ने नगर निगम नवीन भवन में निर्मित डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कार्यों से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल सेंटर पर 24 घंटे कर्मचारियों व कंप्यूटर आपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफाई, पेयजल, लीकेज समेत नगर निगम संबंधी अन्य समस्याएं हैं तो डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नंबर 1533 पर फोन करें। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि समस्या का तत्काल समाधान कराया जाता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम नवीन भवन में निर्मित डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कार्यों से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल सेंटर पर 24 घंटे कर्मचारियों व कंप्यूटर आपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई है जो शिकायतों का निस्तारण कराने के साथ-साथ तत्काल शासन की बेवसाइट/पोर्टल पर अपलोड करते हैं।
विज्ञापन
इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
नगर निगम की किसी भी (साफ-सफाई, जलभराव, पेयजल, पाइपलाइन लीकेज, नाला, नाली जाम व अन्य) समस्या के लिए - 1533, 88107093902
सीवर लाईन, नाली, नाला सफाई की समस्या के लिए-144203
कंट्रोल रूम नगर आयुक्त, कैंप कार्यालय- 05512336950, 8810709354