फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cabinet Minister Sanjay Nishad met CM Yogi, Chaurichaura MLA had taken the issue of safety of his son

Gorakhpur News: सीएम योगी से मंत्री डॉ संजय निषाद ने की मुलाकात, विधायक बेटे की सुरक्षा पर की बात-मिली थी धमकी

Sat, 27 Jul 2024 12:29 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 12:29 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपने बेटे चौरीचौरा से भाजपा विधायक सरवन निषाद की सुरक्षा कम किए जाने का मामला उठाया। भाजपा विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Cabinet Minister Sanjay Nishad met CM Yogi, Chaurichaura MLA had taken the issue of safety of his son
डॉ. संजय निषाद व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपने बेटे चौरीचौरा से भाजपा विधायक सरवन निषाद की सुरक्षा कम किए जाने का मामला उठाया। भाजपा विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


भाजपा विधायक सरवन निषाद ने बताया कि उनके पिता डॉ संजय निषाद ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सीएम को उन्होंने बताया कि सरवन निषाद को दो बार पेशेवर अपराधियों से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने पूरी बात सुनने के बाद विधायक सरवन निषाद को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विधायक सरवन निषाद ने बताया कि पहले उन्हें चार गनर दिए गए थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद अचानक दो गनर हटा लिए गए। भाजपा विधायक ने 20 जुलाई 2024 को फेसबुक वॉल पर अपनी सुरक्षा के मुद्दे को पोस्ट किया था। इसमें अपनी जान का खतरा बताने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में कटौती पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि तबीयत खराब होने के चलते वह पिता के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने नहीं जा पाए। पिता ने सीएम से बातचीत कर मामले की जानकारी दी। इस मामले में प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ संजय निषाद से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं हो सकी। उनके पीआरओ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बातचीत की पुष्टि की है।


शातिर धर्मदेव ने दी थी जेल से धमकी
भाजपा विधायक ने बताया कि सितंबर 2022 में शातिर धर्मदेव यादव ने जेल से फोन करके उनके समर्थक सुधीर साहनी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उनकी तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने हत्या के आरोप में बंद धर्मवीर के खिलाफ केस दर्ज किया था। ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी गई। धर्मवीर को गोरखपुर और बेंगलूरू में हत्या के आरोप में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed