फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cabinet committee will be formed, will work on guidance from seminar: CM

कैबिनेट कमेटी बनेगी, संगोष्ठी से मिले मार्गदर्शन पर करेगी काम : सीएम

Mon, 04 Jan 2021 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cabinet committee will be formed, will work on guidance from seminar: CM
कैबिनेट कमेटी बनेगी, संगोष्ठी से मिले मार्गदर्शन पर करेगी काम : सीएम
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में 20 से 22 मार्च तक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय, ‘नाथपंथ के वैश्विक प्रदेय’ रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक कैबिनेट कमेटी का गठन किया जाएगा। यह संगोष्ठी से मिले मार्गदर्शनों पर काम करेगी।
रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कुलपति ने उन्हें संगोष्ठी की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री को संगोष्ठी में आनेवाले वक्ताओं की सूची भी सौंपी।
विज्ञापन

देश-विदेश के 40 विद्वान होंगे शामिल
कुलपति ने बताया कि सूची में स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान विश्वविद्यालय, कर्नाटक के कुलपति प्रो. बीआर रामाकृष्णा, केयरबिनक मठ उड़ीसा के महंत शिवनाथ, नेपाल के महंत चिंतामणि, मास्को के योगी मच्छिंद्रनाथ, ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रो. गार्डेन दर्दोविच सहित देश-विदेश के करीब 40 विद्वान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्वांचल के विकास को लेकर बीते दिनों हुए सेमिनार एवं सह वेबिनार पर भी चर्चा हुई। विश्वविद्यालय के विकास में आ रहे संसाधनों की कमी और इंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed