फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cabinet approval received on Monday, 33 million units of green energy will be generated annually

बदल रहा है गोरखपुर: चिलुआताल में लगेगा सूबे का तीसरा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट, कैबिनेट की मंजूरी

Tue, 24 Mar 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 02:35 AM IST
सार

चिलुआताल में स्थापित होने वाले इस फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट से प्रतिवर्ष न्यूनतम 33.29 मिलियन यूनिट हरित ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिसे ग्रिड में फीड किया जाएगा। इससे गोरखपुर की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह परियोजना न केवल रोजगार के अवसर सृजित करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देगी।

विज्ञापन
Cabinet approval received on Monday, 33 million units of green energy will be generated annually
फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलुआताल की लहरों पर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगाने की कार्ययोजना जल्द ही मूर्त रूप लेने वाली है। प्रदेश का तीसरा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट चिलुआताल में स्थापित किया जाएगा। इसकी मंजूरी सोमवार को कैबिनेट की बैठक में मिल गई। इस पावर प्लांट की क्षमता 20 मेगावाट होगी।
विज्ञापन


इससे पहले राज्य में दो फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट स्थापित हो चुके हैं एक औरैया में एनटीपीसी द्वारा 20 मेगावाट का और दूसरा खुर्जा में टीएचडीसी द्वारा 11 मेगावाट का। गोरखपुर के इस फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट को कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र के इस बड़े उपक्रम के माध्यम से 20 मेगावाट क्षमता के प्लांट को स्थापित करने में लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना से प्रतिवर्ष 33.29 मिलियन यूनिट हरित ऊर्जा का उत्पादन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रिड में फीड की जाएगी हरित ऊर्जा
चिलुआताल में स्थापित होने वाले इस फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट से प्रतिवर्ष न्यूनतम 33.29 मिलियन यूनिट हरित ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिसे ग्रिड में फीड किया जाएगा। इससे गोरखपुर की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह परियोजना न केवल रोजगार के अवसर सृजित करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed