फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bypassing sting of occupation Sumer Sagar will become another Ramgarhtal

Gorakhpur News: कब्जे का दंश दरकिनार कर दूसरा रामगढ़ताल बनेगा सुमेर सागर, खत्म हो चुका है वजूद

Sat, 25 Feb 2023 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Feb 2023 10:54 AM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सुमेर सागर ताल को रामगढ़ताल की तर्ज पर विकसित करने की योजना हैं। यहां लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। त्वरित विकास योजना के तहत लगभग 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Bypassing sting of occupation Sumer Sagar will become another Ramgarhtal
विकसित होने के बाद ऐसा दिखेगा सुमेर सागर ताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सुमेर सागर ताल को रामगढ़ताल की तर्ज पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू की है। शहर के विजय चौक से धर्मशाला बाजार के बीच करीब 18.5 एकड़ में फैले इस ताल का प्राधिकरण नए सिरे से सुंदरीकरण कराएगा।

विज्ञापन


8.78 एकड़ में ताल के वास्तविक स्वरूप को विकसित कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। आसपास के मोहल्ले के पानी के शोधन के लिए प्लांट लगेगा। साथ ही फूड कोर्ट, पार्किंग के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा पाथ वे भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


दो साल पहले ध्वस्त कराया गया था निर्माण
नवागत नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने करीब दो साल पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर रहते ताल की जमीन पर हुए निर्माण को ध्वस्त कराया था। मामला तब खूब गरमाया था। कुछ निर्माण को लेकर अब भी कोर्ट में मामला चल रहा है। अब दोबारा वहां कब्जा न हो और शहर के बीच में लोगों को मनोरंजन के लिए विकल्प मिल सके, इसके लिए जीडीए सुमेर सागर ताल को नए सिरे से विकसित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

27 करोड़ से बदलेगी ताल की सूरत

प्राधिकरण ने सुंदरीकरण को लेकर त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 27 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। मंजूरी के लिए इसे शासन को भेजा जा रहा है। प्राधिकरण ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके मुताबिक, ताल के वजूद को बरकरार रखने के लिए इसकी नए सिरे से ड्रेजिंग की जाएगी ताकि पूरे साल इसमें जल सरंक्षण हो सके। ताल के आसपास के लगभग आधा दर्जन मोहल्लों को जलभराव से बचाने के भी उपाय होंगे। विजय चौराहा और धर्मशाला की तरफ से आने वाले नालों के पानी की गंदगी को रोककर ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से पानी को साफ किया जाएगा और फिर उसे तालाब में डाला जाएगा।

जॉगिंग ट्रैक, फूड कोर्ट और म्जूजिकल फाउंटेन लगेगा
प्रस्ताव के मुताबिक, ताल के किनारों को कटान से सुरक्षित करने के लिए पक्का नाला बनेगा। इससे गंदा पानी ताल के अंदर नहीं जा पाएगा। ताल के प्राकृतिक स्वरूप को स्थापित करते हुए उसके साथ ही जागिंग ट्रैक, फूड कोर्ट, म्यूजिकल फाउंटेन, स्मार्ट लिंक रोड, लाइटिंग और लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। म्यूजिकल फाउंटेन भी लगेगा। लोग यहां टहल सकें, इसके लिए 1437 मीटर लंबा पाथ वे बनाया जाएगा।

 

400 चारपहिया वाहनों की होगी पार्किंग व्यवस्था

बीच शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए यहां 400 चारपहिया वाहनों को खड़ा करने की भी व्यवस्था होगी। साथ ही दो पहिया वाहन भी खड़े हो सकेंगे। प्राधिकरण की तरफ से इसकी प्लानिंग की गई है।

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सुमेर सागर ताल को रामगढ़ताल की तर्ज पर विकसित करने की योजना हैं। यहां लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। त्वरित विकास योजना के तहत लगभग 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed