फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Busted gang supplying bringing goods without papers

Gorakhpur: बिना कागजात माल लाने, आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Mon, 23 May 2022 02:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 May 2022 02:28 PM IST
सार

वाणिज्य कर एसआईबी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 राजेश सिंह ने बताया कि चार वाहनों से 9.71 लाख रुपये का माल सीज किया गया है। साथ ही 6.21 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।

विज्ञापन
Busted gang supplying bringing goods without papers
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

वाणिज्य कर विभाग ने बिना कागजात दूसरे राज्यों से माल लाने व आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चार वाहन से ले जाए जा रहे माल भी पकड़े हैं। वाहन व  9.71 लाख रुपये का माल सीज करने के साथ ही 6.21 लाख रुपये जुर्माना भी जमा कराया है।

विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1, राज्य कर गोरखपुर जोन सुनील कुमार राय के निर्देशन में सचल दल इकाइयों ने कर चोरी के तीन मामले पकड़े हैं।असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल इकाई देवरिया की टीम ने बिना ई-वे बिल के 800 बैग इको प्लस ब्रांड का सीमेंट पकड़ा है। सीमेंट वाराणसी से बिहार ले जाया जा रहा था, जिसे सीज करके 1.99 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। साथ ही  1.11 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया है।
विज्ञापन


इसी तरह, टीम ने मालदा से गोरखपुर लाए जा रहे अनियमित परिवहन प्रपत्रों के पेट बाटल स्क्रैप (प्लास्टिक बॉटल स्क्रैप) वाहन को भी पकड़ा है। वाहन का परिवहन अनियमित प्रपत्रों के माध्यम से घोषित स्थान तिनसुकिया से भिन्न स्थान ले जाने संबंधी जानकारी वाहन ट्रैक्रिंग सिस्टम से पता चला था। वाहन को सीज कर माल के मूल्य 4.88 लाख पर 1.75 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बिना किसी प्रपत्र के पश्चिम बंगाल से मुरादाबाद और असम से मुरादाबाद के लिए ले जाए जा रहे पुराने कबाड़ लदे वाहन को असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल इकाई कुशीनगर ने पकड़ा है। दोनों वाहनों को सीज कर 2.48 लाख रुपये माल के मूल्य पर अर्थदंड के रूप में 3.35 लाख रुपये जमा कराए हैं।


वाणिज्य कर एसआईबी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 राजेश सिंह ने बताया कि चार वाहनों से 9.71 लाख रुपये का माल सीज किया गया है। साथ ही 6.21 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed