फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   businessman of Siddharthnagar robbed of 80 thousand by becoming police in Gorakhpur

दुस्साहस: एसटीएफ का दरोगा बनकर चेकिंग के नाम पर व्यापारी से लूटे 80 हजार, सीसी टीवी में कैद हुए बदमाश

Sun, 17 Oct 2021 04:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Oct 2021 04:35 PM IST
सार

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पास की दुकानों के सीसी टीवी फुटेज में बाइक सवार बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
businessman of Siddharthnagar robbed of 80 thousand by becoming police in Gorakhpur
पीड़ित मनोज व जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कोतवाली थाने के पास बदमाशों ने रविवार को खुद को एसटीएफ का दरोगा बताकर सिद्धार्थनगर के किराना व्यापारी से 80 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी को जब तक इसकी जानकारी हुई और उसने शोर मचाया, तब तक दोनों बाइक से फरार हो गए थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पास की दुकानों के सीसी टीवी फुटेज में बाइक सवार बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनगर जिले के तितरा बाजार के रहने वाले किराना व्यापारी मनोज कुमार मद्धेशिया पुत्र स्व. रामशंकर मद्धेशिया सामान की खरीदारी करने गोरखपुर आए थे। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस बनकर बैग और सामान चेक करने के नाम पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाने से महज कुछ ही दूरी पर इस तरह की लूट की घटना कहीं ना कहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। वहीं पीड़ित मनोज ने बताया की सिद्धार्थनगर के तितरा बाजार में उसकी किराने की दुकान है, सामान खरीदारी करने के लिए वह कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज आते- जाते रहते हैं।


मनोज ने बताया आज निजी बस से सिद्धार्थनगर से गोरखपुर के बरगदवा पहुंचे, जहां से प्राइवेट साधन से गोल घर आए और वहां एक छोले भटूरे की दुकान से नाश्ता करने के बाद कोतवाली क्षेत्र पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस बनकर बैग और अन्य सामान चेकिंग करने के नाम पर 80 हजार लूट लिए।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ कोतवाली, थाना प्रभारी कोतवाली सहित तमाम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed