फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Businessman arrested for cheating businessman by ordering apples

Gorakhpur: कारोबारी से सेब मंगाकर ठगी करने वाला व्यापारी गिरफ्तार, सीएम ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश

Fri, 08 Dec 2023 01:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Dec 2023 01:28 PM IST
सार

पुलवामा निवासी अब्दुल सलाम बट ने गोरखपुर में जनता दर्शन में प्रार्थना-पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में सेब का कारोबार करते हैं। गोरखपुर के कृष्णा यादव ने अक्तूबर महीने में लगभग 69 लाख रुपये का सेब मंगाया।

विज्ञापन
Businessman arrested for cheating businessman by ordering apples
सेब के नाम पर जालसाजी करने वाला कृष्णा यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पुलवामा निवासी कारोबारी अब्दुल सलाम बट से सेब मंगाकर 29.42 लाख रुपये हड़पने के आरोपी व्यापारी कृष्णा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी व्यापारी कृष्णा यादव ने 69.42 लाख का सेब मंगाया था। 40 लाख भुगतान के बाद बाकी की रकम हड़प ली गई थी।
विज्ञापन


आरोपी कृष्णा यादव शाहपुर के जंगल तुलसीराम बिछिया सर्वोदयनगर का निवासी है। वर्तमान में वह बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, पुलवामा निवासी अब्दुल सलाम बट ने गोरखपुर में जनता दर्शन में प्रार्थना-पत्र दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में सेब का कारोबार करते हैं। गोरखपुर के कृष्णा यादव ने अक्तूबर महीने में लगभग 69 लाख रुपये का सेब मंगाया। रुपये मांगने पर 40 लाख रुपये का भुगतान कर दिया, बाकी 29.42 लाख रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि फोन करने पर आरोपी ने कहा कि उसके पिता एक पार्टी के विधायक हैं। किसी की हिम्मत नही हैं उससे रुपये ले ले। सेब के बाकी रुपये न मिलने पर पीड़ित गोरखपुर पहुंचा और आरोपी के घर गया तो उसकी मां ने बताया कि वह घर पर नहीं है। कुछ देर बाद आरोपी फोन कर धमकी देने लगा।

इसके बाद सेब कारोबारी ने जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed