फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   business in vegitable

Gorakhpur News: टमाटर के बाद अब प्याज ने निकाला लोगों के आंसू, जानिए कितना हुआ महंगा

Sun, 13 Aug 2023 08:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Aug 2023 08:21 AM IST
विज्ञापन
business in vegitable
प्याज। (फाइल) - फोटो : iStock
गोरखपुर में टमाटर के बाद अब प्याज के भी भाव बढ़ गए हैं। नासिक में असमय हुई बारिश का असर प्याज की कीमतों पर दिखने लगा है। थोक में दो दिनों के भीतर प्याज की कीमत में 10 रुपये प्रति किलो का उछाल आ गया है।
विज्ञापन


नासिक में हुई बारिश का असर प्याज की फसल पर पड़ा है। इससे प्याज की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। बुधवार को नासिक में प्याज 24 से 25 रुपये किलो बिका। इसका असर महेवा मंडी में देखने को मिला। महेवा मंडी में शनिवार को नासिक से प्याज की पांच गाड़ियों में करीब 150 टन माल पहुंचा। प्याज की आवक तो आम दिनों की तरह ही थी, लेकिन दाम में वृद्धि हो गई।
विज्ञापन


थोक मंडी में प्याज की कीमत 28 से 30 रुपये किलो के बीच रही। अधिकतर खुदरा दुकानों पर प्याज के दाम 32 से 35 रुपये किलो के बीच रहे। जिन दुकानदारों के पास पुराना माल था, उन्होंने प्याज को 25 से 28 रुपये किलो बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्याज के थोक आढ़ती शम्स अहमद राइन ने बताया कि नासिक में बारिश के कारण फसल खराब हो गई है। इसका असर अब बाजार पर दिखने लगा है। बताया कि प्याज के भाव में गिरावट की उम्मीद कम है।


टमाटर के दाम में आई गिरावट
शनिवार को थोक मंडी में आवक बढ़ने से टमाटर की कीमत में और गिरावट आ गई। टमाटर के आढ़ती संतोष सोनकर ने बताया कि शनिवार को महेवा मंडी में टमाटर 80 से 100 रुपये किलो के बीच बिका। वहीं खुदरा बाजार में टमाटर के दाम घटकर 100 से 120 रुपये किलो हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed