{"_id":"61f90eb20607cf29d2628969","slug":"buses-will-not-stand-in-front-of-railway-bus-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुगम होगा यातायात: रेलवे बस स्टेशन के सामने नहीं खड़ी होंगी बसें, राहगीरों को नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुगम होगा यातायात: रेलवे बस स्टेशन के सामने नहीं खड़ी होंगी बसें, राहगीरों को नहीं होगी परेशानी
Tue, 01 Feb 2022 04:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Feb 2022 04:13 PM IST
सार
सपी ट्रैफिक महेंद्र पाल सिंह व आरटीओ अनीता सिंह ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों की नियमित निगरानी के लिए टीम बनाकर निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए निर्णय लिया गया कि अब रेलवे बस स्टेशन के सामने रोडवेज की बसें भी सड़क पर खड़ी नहीं होंगी। बिहार की तरफ जाने वाली प्राइवेट बसें अपने निर्धारित स्टैंड में ही खड़ी हों, इसकी रैंडम चेकिंग होगी। इसके अलावा ठेला व रिक्शा वालों को भी निर्धारित स्थल पर ही खड़े होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में यातायात पुलिस, संभागीय परिवहन विभाग और नगर निगम के अफसरों की बैठक हुई। एसपी ट्रैफिक महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि रोडवेज बसों को डिपो के अंदर खड़ा किया जाए अथवा इन्हें रोडवेज तिराहा से पुलिस लाइन तिराहा के मध्य ही खड़ा होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा भी अपने स्टैंड तथा ठेला खोमचा वेंडर जोन में रहें, इसका प्रयास किया जाएगा। बिहार जाने वाली प्राइवेट बसों को निर्धारित स्टैंड पर ही खड़ा कराया जाएगा। इसके अलावा डग्गामार वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक महेंद्र पाल सिंह व आरटीओ अनीता सिंह ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों की नियमित निगरानी के लिए टीम बनाकर निरीक्षण भी किया जाएगा। बैठक में एआरएम एके मिश्रा, सीओ कोतवाली विमल कुमार सिंह, सीओ यातायात जेपी सिंह, सहायक संभागीय अधिकारी एसपी श्रीवास्तव, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल सीपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कल्याण सिंह सागर आदि मौजूद रहे।