फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Buses will be operated for Prayagraj from the new route soon

कम्हरियाघाट पुल का लोकार्पण: जल्द नए रूट से होगा प्रयागराज के लिए बसों का संचालन, सर्वे शुरू

Sat, 20 Aug 2022 01:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Aug 2022 01:13 PM IST
सार

आरएम पीके तिवारी ने कहा कि कम्हरियाघाट पुल से रोडवेज बस का संचालन जल्द शुरू कराया जाएगा। इसका सर्वे कराया जा रहा है। किराया आदि का निर्धारण होने के बाद बस का संचालन राप्तीनगर डिपो से कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
Buses will be operated for Prayagraj from the new route soon
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कम्हरियाघाट पुल का लोकार्पण होने के बाद प्रयागराज, मिर्जापुर, आंबेडकरनगर के लिए जल्द नए रूट से रोडवेज बस का संचालन होने लगेगा। परिवहन विभाग ने नए रूट के लिए सर्वे करने का निर्देश दिया है। नए रूट का सर्वे होने के बाद तय हो जाएगा कि प्रयागराज और आंबेडकरनगर के लिए कितनी बसों का संचालन होना है।

विज्ञापन


कम्हरियाघाट पुल के लोकार्पण के बाद गोरखपुर से प्रयागराज और आंबेडकरनगर जाने के लिए 40 से 45 किमी तक कम यात्रा करनी होगी। ऐसे में इस रूट से न सिर्फ यात्रियों के समय की बचत होगी बल्कि उन्हें किराया भी कम देना होगा। नए रूट पर यात्रियों की उम्मीद भी पूरी होगी और रोडवेज को आय भी होगी।
विज्ञापन


लोकार्पण के बाद आरएम ने कम्हरियाघाट पुल से रोडवेज की सेवा के लिए मातहतों को सर्वे का निर्देश दिया है। आरएम ने सप्ताह भर के अंदर रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद दूरी और किराया की स्थिति साफ होगी। इसके साथ ही यात्रियों की अनुमानित संख्या के आधार पर बसों की संख्या का निर्धारण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएम पीके तिवारी ने कहा कि कम्हरियाघाट पुल से रोडवेज बस का संचालन जल्द शुरू कराया जाएगा। इसका सर्वे कराया जा रहा है। किराया आदि का निर्धारण होने के बाद बस का संचालन राप्तीनगर डिपो से कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed