फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bus going from Bihar to Delhi overturns 12 injured

Accident news: बिहार से दिल्ली जा रही बस पलटी, 12 घायल

Wed, 25 May 2022 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 May 2022 11:35 AM IST
सार

बस पलटने के बाद ज्यादातर यात्री चले गए, लेकिन मधुवनी विहार की सपना अपनी छोटी बच्ची को लेकर देर रात तक भटकती रही। कुसम्ही के यादव ढाबा के पास बैठी रही। कई राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, फिर भी कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
Bus going from Bihar to Delhi overturns 12 injured
सवारियों से भरी बस पलटी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के फोरलेन बाईपास पर सोमवार रात दो बजे बिहार से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवा दिया। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के सुपौल से यात्रियों को लेकर प्राइवेट बस दिल्ली जा रही थी। सोमवार रात फोरलेन बाईपास पर आराजी बसडीला गांव के सामने ही पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में 35 वर्षीय कविता पत्नी परमजीत महतो व 32 वर्षीय सुधा निवासी मधुबन जिला मधुबनी बिहार सहित 12 लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर है, जिन्हें भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

भटकती रही महिला

बस पलटने के बाद ज्यादातर यात्री चले गए, लेकिन मधुवनी विहार की सपना अपनी छोटी बच्ची को लेकर देर रात तक भटकती रही। कुसम्ही के यादव ढाबा के पास बैठी रही। कई राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, फिर भी कुछ नहीं हुआ। महिला का कहना है कि बस का किराया नहीं है। जितना पैसा था, वह किराये पर खर्च कर दिया। बस पलट गई तो आगे जाने का कोई दूसरा साधन भी नहीं मिला है। खाने-पीने का पैसा तक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed