{"_id":"5f788680d83a3a6fc0783b3a","slug":"bus-driver-traveled-with-dead-body-in-bus-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: खलासी का शव बस में लादकर थाने पहुंचा चालक, सड़क हादसे में हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: खलासी का शव बस में लादकर थाने पहुंचा चालक, सड़क हादसे में हुई थी मौत
Sat, 03 Oct 2020 07:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:41 PM IST
सार
गोपालगंज में हुई थी घटना, पटहेरवा थाने लेकर आया था बस चालक
विज्ञापन
लग्जरी बस
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिहार के गोपालगंज के निकट सवारियों से भरी एक लग्जरी बस के खलासी की संदिग्ध हाल में मौत के बाद चालक उसे बस में ही लादकर पटहेरवा थाने में ले आया।
विज्ञापन
उसने घटना की जानकारी थाने में दी। जब पुलिस को यह पता चला कि घटना गोपालगंज के पास की है तो चालक को बस और खलासी के शव के साथ वहीं भेज दिया।
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सवारियों से भरी एक लग्जरी बस थाने में रुकी। चालक बस से उतरा और एसओ को बताया कि गोपालगंज के पास खाना खाकर बस में चढ़ते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राजू नाम का 45 वर्षीय वह खलासी पंजाब के भटिंडा का निवासी था। चालक सोनू ने बताया कि वे रोजगार के सिलसिले में बिहार से मजदूरों को पंजाब ले जा रहे थे। कोई पुलिस स्टेशन न देखने के चलते शव को बस में ही लादकर पटहेरवा थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक व सवारियों से वार्ता के बाद घटनास्थल गोपालगंज पता चलने पर बस को पुन: घटना क्षेत्र के थाने पर भेज दिया। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि बस के चालक व सवारियों ने घटना गोपालगंज के पास होने की जानकारी दी। घटनास्थल बिहार का गोपालगंज होने के चलते उसे वहीं भेज दिया गया।