{"_id":"5f4d343964265209f1499994","slug":"bus-crashed-into-divider-10-injured-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद डिवाइडर से टकराई बस, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद डिवाइडर से टकराई बस, 10 घायल
Mon, 31 Aug 2020 11:02 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरिया चौराहे हाईवे पार कर रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सोमवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे अनियंत्रित हुई प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तथा बस के चालक व कंडक्टर सहित 10 लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से नजदीक के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमे से पांच घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
हादसे के चलते हाईवे की एक लेन करीब एक घण्टे तक बाधित रही। बिहार से मजदूरों को लेकर एक प्राइवेट बस राजस्थान के जयपुर शहर को जा रही थी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के सकरा पट्टी निवासी लियाकत अली बाइक से फाजिलनगर की तरफ से आ रहे थे। पटहेरिया चौराहे पर लियाकत सड़क पार कर रहे थे कि इसी दौरान तमकुही की तरफ से प्राइवेट बस आ गयी।
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने के प्रयास मे अनियंत्रित हुई बस बाइक सवार को ठोकर मारते हुए डिवाइडर से टकरा कर बीच सड़क पर रुक गयी। इस दौरान बाइक सवार लियाकत अली के अलावा बस चालक पिंटू सिंह, कंडक्टर भीम सिंह, बबन राय, उर्मिला देवी, धर्मेंद्र कुमार, पवन आदि 10 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
घयालों को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल पहुचाया गया। मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार व बस कहलक समेत पांच लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया। एसओ मृत्युंजय सिंह, एस आई रत्नेश मौर्य सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त बस को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।