फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Buried dead body in soil after killing in Pipraich Gorakhpur

गोरखपुर: आंखों के सामने पति लूटता था बेटी की इज्जत, पत्नी ने हत्या कर दफना दिया था शव

Mon, 21 Feb 2022 04:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Feb 2022 04:59 PM IST
सार

गोरखपुर में शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी, बेटी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने खुलासा किया है कि उसका पति 10 साल से उसकी बेटी के साथ हैवानियत करता था।

विज्ञापन
Buried dead body in soil after killing in Pipraich Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच में एक शख्स की हत्या उसकी पत्नी ने बेटी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी। पत्नी ने बताया कि उसका पति पिछले दस वर्षों से उसकी आंखों के सामने ही बेटी की इज्जत लूटता था। अब उसकी शादी भी नहीं होने दे रहा था। उसकी हरकतों से आजिज आकर घर में ही उसकी हत्या कर दी और फिर शव को दफना दिया।

विज्ञापन


शव को दफनाने से पहले उसका चेहरा देखकर फिर गुस्सा आ गया, जिस वजह से ईंट से कुचल दिया था। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए पत्नी, बेटी और बेटी के दोस्त को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपियों में से एक की पहचान महराजगंज के कोतवाली के बांसपार निवासी सरफुद्दीन अंसानी उर्फ लालू के रूप में हुई है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी और सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 17 फरवरी को लाश मिलने के बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार पट्टीदारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच सीडीआर से पुलिस को महराजगंज के सरफुद्दीन की उपस्थिति मृतक के घर के पास में मिल गई थी।


पुलिस ने सरफुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो पूरी घटना खुलकर सामने आ गई। पूछताछ के बाद पत्नी और बेटी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने खुलकर घटना के बारे में बताया। पुलिस ने बेटी, पत्नी और बेटी के दोस्त को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed