फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bullets fired in land dispute, father and son serious, case against seven

Gorakhpur News: जमीन विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां, पिता-पुत्र गंभीर, सात पर केस

Tue, 25 Jun 2024 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired in land dispute, father and son serious, case against seven
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा मधुपुर टोला में सोमवार सुबह गोलियां तड़तड़ाने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में दो पटीदार आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष ने पहले ईंट-पत्थर फेंके और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी, जिससे दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव के मुन्नालाल यादव व कमलेश यादव पटीदार हैं। दोनों के बीच घर के पास रास्ते की एक जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मुन्नालाल अपने लड़के गोलू उर्फ आदित्य व दुर्गेश के साथ अपने खपरैल के घर पर प्लास्टिक (पन्नी) लगा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच कमलेश अपने घर की छत से उन पर ईंट-पत्थर चलाने लगा। मना करने पर छत से नीचे आया तमंचे से मुन्नालाल व गोलू पर पांच राउंड फायर झोंक दिया। मुन्नालाल के कंधे व गोलू के सीने के दायीं तरफ गोली लगी। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों से फायरिंग की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गईं। गोली लगने से घायल पिता-पुत्र को सीएचसी बड़हलगंज पहुंचाया, वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों का फिलहाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, मुन्नालाल की पत्नी मीना ने कमलेश यादव, उसकी पत्नी नीतू, कमलेश के भाई अखिलेश, अखिलेश की पत्नी सरिता, कमलेश की मां फूला देवी, अखिलेश के बेटे रोहन और संगीता पत्नी दिनेश के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed