फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bullet fired during Panchayat elections will be removed after report of Medical Board after operation of head of child

गोरखपुर: छह माह से गोली का छर्रा सिर में लिए घूम रहा पांचवीं का छात्र, पंचायत चुनाव के दौरान हुआ था फायरिंग का शिकार

Wed, 13 Oct 2021 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Oct 2021 10:53 AM IST
सार

बांसगांव के बेलूडीहा निवासी 12 साल के मासूम के सिर में दाई तरफ छर्रा लगा है। पंचायत चुनाव के दौरान फायरिंग में मासूम के साथ दो अन्य लोगों को भी छर्रे लगे हैं।

विज्ञापन
bullet fired during Panchayat elections will be removed after report of Medical Board after operation of head of child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बेलूडीहा गांव का पांचवीं का छात्र छह महीने से सिर के दाहिने हिस्से में छर्रा लेकर घूम रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद मेडिकल बोर्ड का गठन हुआ है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद बालक के सिर का ऑपरेशन किया जाएगा, तब जाकर छर्रा निकाला जा सकेगा। बताया जा रहा है कि मासूम के अलावा दो अन्य लोगों को भी छर्रे लगे हैं। वह भी मेडिकल बोर्ड के सामने एक से दो दिनों के अंदर पेश होंगे। मामला पंचायत चुनाव से जुड़े विवाद का है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसगांव क्षेत्र के बेलूडिहा गांव में पंचायत चुनाव के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। चुनाव के अगले दिन 16 अप्रैल को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान फायरिंग हुई। फायरिंग की चपेट में 12 वर्ष का मासूम भी आ गया। इस दौरान एक छर्रा मासूम के सिर के दाहिने हिस्से में जा लगा।
विज्ञापन


परिजन इलाज के बाद केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दिए। यहीं से मामला और विवादित हो गया। पुलिस ने एक पक्ष का केस दर्ज कर लिया। इस वजह से दूसरे पक्ष को कोर्ट जाना पड़ा। कोर्ट ने घायलों का मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया को पूरा करने में 6 माह का समय लग गया। घायल छात्र के चाचा अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज न करने की वजह से कोर्ट जाना पड़ा। सीएमओ को कोर्ट का आदेश दिया गया है। सीएमओ ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया है। बोर्ड की बैठक में जांच हुई तो सिर में छर्रा दिख रहा है। इसकी रिपोर्ट बोर्ड को मिल गई है। डॉक्टरों के मुताबिक जहां छर्रा लगा है वहां घाव भर गया है इसलिए कोई दिक्कत नहीं है। भविष्य को देखते हुए डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। यह ऑपरेशन लखनऊ केजीएमयू में होगा।

 
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय मामले में अदालत का आदेश मिलने के बाद बोर्ड गठित कर दिया गया है। बोर्ड की पहली बैठक हो गई है। जल्दी बोर्ड रिपोर्ट देगा। इसके बाद ऑपरेशन का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed