फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bulldozers will run on colonies being built by illegal plating

गोरखपुर: अवैध प्लाटिंग कर बनाई जा रहीं कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, पहले ही चिह्नित कर चुका है जीडीए

Fri, 07 Oct 2022 11:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Oct 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers will run on colonies being built by illegal plating
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में अवैध प्लाटिंग कर अनियोजित तरीके से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर जल्द ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) का बुलडोजर चलेगा। इसे लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पहले चिह्नित हो चुकी कॉलोनियों के साथ ही वर्तमान में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इसे बसाने वालों को नोटिस दिया जा रहा है। इसके बाद धरातल पर भी कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन


दरअसल शहर से सटे इलाकों में प्लाटिंग कर तेजी से अवैध कॉलोनियां बनाई जा रही हैं। करीब दो साल पहले प्राधिकरण ने खुद ऐसी 153 कॉलोनियां चिह्नित कर रखी हैं। मुख्यमंत्री ने भी अनियोजित विकास पर सख्ती करने के निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में नवागत जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर भी इन निर्माणों की सूची तैयार करा रहे हैं। पहले इनपर कार्रवाई इसलिए नहीं हो पा रही थी क्योंकि ये प्राधिकरण की सीमा से बाहर थीं। मगर जीडीए का सीमा विस्तार होने के बाद अब ये सभी अवैध कॉलोनियां प्राधिकरण की सीमा में आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नई महायोजना 2031 को भी लागू करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऐसे में जीडीए ने शहर से सटे इलाकों में बस रहीं सभी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई का निर्णय किया है। नियमानुसार प्लाटिंग करने से पहले रेरा से स्वीकृति प्राप्त करनी होती है और जीडीए से ले-आउट स्वीकृत कराना पड़ता है। मगर इन सभी की अनदेखी कर ये कॉलोनियां बसाई गईं हैं।


जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि अनियोजित विकास को लेकर सख्ती की जाएगी। बिना रेरा में पंजीकरण और प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराए ही अवैध तरीके से प्लाटिंग कर कॉलोनियां बसाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed