{"_id":"61ef7d1c2869a026247e442f","slug":"budhwa-mangal-started-by-offering-khichdi-to-baba-gorakhnath-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर शुरू हुआ बुढ़वा मंगल, श्रद्धालु उठा रहे हैं मेले का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर शुरू हुआ बुढ़वा मंगल, श्रद्धालु उठा रहे हैं मेले का लुत्फ
Tue, 25 Jan 2022 10:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:01 AM IST
सार
मकर संक्रांति पर खिचड़ी नहीं चढ़ा पाने वाले भक्त बुढ़वा मंगल को चढ़ाते है बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी।
विज्ञापन
बाबा गोरखनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देशभर में बुढ़वा मंगल 25 जनवरी को मनाया जा रहा है। बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालु महायोगी बाबा गोरखनाथ को ब्रह्म मुहूर्त से ही आस्था की खिचड़ी चढ़ा रहे हैं। सुबह चार बजे से खिचड़ी चढ़ाने का जो क्रम शुरू हुआ जो पूरे दिन चलेगा। खिचड़ी चढ़ाने के बाद श्रद्धालु मेले का भी लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि बुढ़वा मंगल के दिन खिचड़ी चढ़ाना उतना ही पुण्यकारी होता है, जितना मकर संक्रांति के दिन। इस दिन दूरदराज से श्रद्धालु गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। ऐसे श्रद्धालु जो मकर संक्रांति के दिन बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी नहीं चढ़ा पाते, वे बुढ़वा मंगल का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
बताया कि इस दिन खिचड़ी चढ़ाने वालों में शहर के लोगों की संख्या ज्यादा होती है। बताया कि बुढ़वा मंगल को लेकर मकर संक्रांति की तरह से तैयारी की गई है। बैरिकेडिंग की व्यवस्था पहले जैसे है। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है।
विज्ञापन
दान-पुण्य देता है अक्षय फल
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार बुढ़वा मंगल के दिन किया गया दान-पुण्य अक्षय फल देता है। इस दिन सुबह स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही हनुमानजी, मंगल देव एवं शनिदेव की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही काले तिल, चावल, उरद की दाल, अदरक एवं मूली का दान करें और बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाएं।