फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Budget spent, work not done, negligence exposed

Gorakhpur News: बजट खर्च कर दिया, नहीं कराया कार्य, लापरवाही उजागर

Fri, 27 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Budget spent, work not done, negligence exposed
- ग्राम पंचायत भुसवल बुजुर्ग का मामला, डीपीआरओ ने वीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बांसगांव तहसील के भुसवल बुजुर्ग के ग्राम स्वच्छता कार्ययोजना में लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने ग्राम विकास अधिकारी अरुण पांडेय को आरोप पत्र देकर तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है।
डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह का कहना है कि इससे राज्य स्तरीय समीक्षा में जनपद की प्रगति आठवें स्थान पर पाई गई है। ग्राम पंचायत के विकास में खर्च हुए धन की अपेक्षा कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत भुसवल बुजुर्ग का चुनाव वर्ष 2022-23 में पांच हजार से अधिक आबादी वाले ग्राम पंचायत में हुआ था। ग्राम स्वच्छता कार्ययोजना के अनुसार 33,97,160 रुपये का बजट जारी हुआ। सिंगल नोडल एकाउंट में मिले बजट के मुताबिक 21 अक्तूबर तक 19,24,498 रुपये खर्च करके 56.65 फीसदी विकास कार्य कराने का दावा ग्राम विकास अधिकारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में इस ग्राम पंचायत में कुल 14,72,662 रुपये का बजट बचा हुआ है। डीपीआरओ का कहना है कि राज्य स्तरीय समीक्षा में कार्य की स्थिति ठीक न होने के कारण खराब प्रदर्शन पाया गया। ग्राम पंचायत में 10 सोकपिट बना है। जबकि रिसोर्स रिकवरी सेंटर और कामन सर्विस सेंटर का निर्माण अधूरा है।

ग्राम पंचायत में कचरा पात्र का निर्माण नहीं हुआ है। वर्मी कंपोस्ट बनवाया गया है। तालाबों के पास फिल्टर चैंबर नहीं बना है। जांच के दौरान कार्यवाही रजिस्टर में लिखापढ़ी दुरुस्त नहीं मिली। इससे संबंधित कोई रजिस्टर भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि लापरवाही सामने आने पर ग्राम विकास अधिकारी को आरोप पत्र देकर तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed