{"_id":"6677612e657d514e500cdc27","slug":"budget-of-rs-2395-crore-passed-there-will-be-development-gorakhpur-news-c-227-1-sgkp1033-119509-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 23.95 करोड़ का बजट पारित... होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 23.95 करोड़ का बजट पारित... होगा विकास
Sun, 23 Jun 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत की बैठक शनिवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें सर्वसम्मति से 23 करोड़ 95 लाख रुपये का बजट पारित हुआ। जिससे क्षेत्र का विकास होगा।
ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी लोगों का सहयोग व सामंजस्य की जरूरत है। कई जगहों पर आरओ प्लांट लगाकर व सड़क, नाली आदि महत्वपूर्ण कार्य कराकर विकास की गति को बढ़ाया गया है। कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को चाहिए कि सरकार की योजनाओं को समय से पात्रों तक जानकारी देकर उन्हें योजना से लाभान्वित करने का प्रयास करें।
ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों से कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराने को कहा। बीडीओ राकेश कुमार शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि नवर्देश्वर मणि त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डॉ. पवन मिश्र, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम, अमित यादव सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, समाज कल्याण, पशुपालन आदि विभागों के अधिकारियों ने विभाग से जुड़ी योजनाओं व उनकी प्रगति के बारे में सदन में चर्चा की। इस दौरान राकेश कुमार गौड़, पीयूष मिश्र, राजू शाह, मुस्तन शेरुल्लाह, सुरेंद्र पाल, सुनील सिंह, अब्दुर्रशीद, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।