{"_id":"5ff48f5f8ebc3e2e721ea6d1","slug":"buddhist-monk-gyaneshwar-to-receive-myanmar-highest-religious-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध भिक्षु ज्ञानेश्वर को मिलेगा म्यांमार का सर्वोच्च धार्मिक सम्मान, लोग बोले- 'कुशीनगर के लिए गौरव की बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध भिक्षु ज्ञानेश्वर को मिलेगा म्यांमार का सर्वोच्च धार्मिक सम्मान, लोग बोले- 'कुशीनगर के लिए गौरव की बात'
Tue, 05 Jan 2021 09:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Jan 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
भिक्षु ज्ञानेश्वर को सम्मानित करते विधायक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार सरकार ने अपने देश का सर्वोच्च धार्मिक सम्मान ‘अभिध्वजा महारथा गुरु’ कुशीनगर के बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर को देने की घोषणा की है। म्यांमार सरकार ज्ञानेश्वर समेत विभिन्न देशों के 16 लोगों को यह सम्मान मार्च 2021 में प्रदान करेगी।
विज्ञापन
म्यांमार सरकार की दो जनवरी को की गई इस घोषणा से जिले के लोगों में खुशी है। मंगलवार को जानकारी होने पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी वर्मी मंदिर पहुंचे और भिक्षु ज्ञानेश्वर को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह कुशीनगर के लिए गौरव की बात है। इससे निश्चित ही हम सबका सम्मान बढ़ेगा। बता दें कि इसके पूर्व भी भिक्षु ज्ञानेश्वर को म्यांमार सरकार की ओर से अग्ग महापंडित, अग्ग महासद्धम ज्योतिका ध्वजा और अभिधम्मा महासद्धम ज्योतिका ध्वजा सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
वर्मी बुद्ध विहार से जुड़े व यामा कैफे के संचालक टीके राय ने बताया कि मार्च 2021 में म्यांमार में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया जाएगा। वहां के राष्ट्रपति अपने हाथों से एबी ज्ञानेश्वर को सम्मानित करेंगे। इसके पूर्व भी भिक्षु ज्ञानेश्वर को म्यांमार सरकार की ओर से तीन और उपाधियां मिल चुकी हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।