{"_id":"60d2a88b8ebc3e33284cc604","slug":"bsp-will-not-contest-election-of-district-panchayat-president-in-gorakhpur-division","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: गोरखपुर मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी बसपा, खास रणनीति के तहत काम कर रही है पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: गोरखपुर मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी बसपा, खास रणनीति के तहत काम कर रही है पार्टी
Wed, 23 Jun 2021 02:09 PM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:09 PM IST
सार
पार्टी के बैकफुट पर आने से लड़ाई अब भाजपा व सपा के बीच। 27 जून की बैठक में हो सकता है पार्टी के समर्थन पर फैसला।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गोरखपुर मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी के इस फैसले के बाद अब मंडल के चारों जिलों में लड़ाई भाजपा व सपा के बीच होने के आसार हैं। जिला पंचायत सदस्यों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस भी चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है।
जिला पंचायत सदस्य चुनाव में बसपा को मनमाफिक परिणाम नहीं मिला सका है। बसपा का दावा है कि गोरखपुर में आठ, देवरिया में सात, कुशीनगर में चार और महराजगंज में उनके सात सदस्य जीते हैं। अब पार्टी ने प्रत्याशी नहीं उतारने का मन बनाया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिलाध्यक्षों और पार्टी के बड़े नेताओं को प्रदेश नेतृत्व से संकेत दे दिया गया है।
बसपा के मंडल स्तर के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी एक खास रणनीति के तहत काम कर रही है। यही वजह है कि गोरखपुर मंडल में उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया है। बसपा ने समर्थन को लेकर भी तस्वीर साफ नहीं की है। इससे पार्टी नेता ही नहीं, जीते हुए सदस्य भी परेशान हैं।

गोरखपुर जिलाध्यक्ष घनश्याम राही।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पार्टी नहीं लड़ेगी। 27 जून को मंडल इकाई की बैठक है, जिसमें गोरखपुर-बस्ती-आजमगढ़ मंडल के मुख्य जोन प्रभारी घनश्याम चंद खरवार भी मौजूद रहेंगे। बैठक में चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति बताई जाएगी।
महराजगंज जिलाध्यक्ष अखिलेश आर्या ने बताया कि पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उम्मीदवार खड़ा नहीं किया जाएगा। आगे जैसा निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।
गोरखपुर में स्थिति (राजनीतिक दलों का दावा)
कुल सदस्य : 68
भाजपा : 25 (19 जीते और 6 बागी)
सपा : 20 (14 जीते और छह समर्थित)
बसपा : 08
भीम आर्मी : 01
निषाद पार्टी : 01
निर्दलीय :13
देवरिया में स्थिति (राजनीतिक दलों का दावा)
कुल सदस्य : 56
भाजपा : आठ और पांच बागी का समर्थन
सपा : 19
बसपा : 7
कांग्रेस : 2
निर्दलीय : 15

कुशीनगर में स्थिति (राजनीतिक दलों का दावा)
कुल सदस्य : 61
भाजपा : 28
सपा : 13
बसपा : 04
कांग्रेस : 04
निर्दलीय : 12
महराजगंज में स्थिति (राजनीतिक दलों का दावा)
कुल सदस्य : 47
भाजपा : 07
सपा : 09
बसपा : 07
कांग्रेस : 03
निर्दलीय : 21
भाजपा : 28
सपा : 13
बसपा : 04
कांग्रेस : 04
निर्दलीय : 12
महराजगंज में स्थिति (राजनीतिक दलों का दावा)
कुल सदस्य : 47
भाजपा : 07
सपा : 09
बसपा : 07
कांग्रेस : 03
निर्दलीय : 21