फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSP will contest from Deoria Sadar to Abhay Nath Tripathi byelection

उपचुनाव: देवरिया सदर से अभयनाथ त्रिपाठी को चुनाव लड़ाएगी बसपा, मुख्य प्रभारी ने की घोषणा

Fri, 25 Sep 2020 09:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Sep 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
BSP will contest from Deoria Sadar to Abhay Nath Tripathi byelection
बसपा की मंडलीय बैठक में सदस्यता ग्रहण कराते मुख्य सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद खरवार। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अभयनाथ त्रिपाठी बसपा के प्रत्याशी होंगे। शुक्रवार को बसपा के मंडलीय कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद खरवार ने यह घोषणा की।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से लोग त्रस्त हो गए हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर है। सरकार ने अपने किसी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया। जनता अब इसका बदला लेगी। इस बार विधानसभा चुनाव में बसपा प्रचंड बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर भारती ने कहा कि बसपा में हर वर्ग का सम्मान होता है। मंडल सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि बसपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था को लोग आज भी याद करते हैं। अब जनता ने एक बार फिर बसपा को भारी बहुमत से जिताने का मन बना लिया है।

जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने कहा कि बसपा गरीबों की पार्टी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलिराम ने की। कार्यक्रम का संचालन हरि प्रकाश निषाद ने किया।

 इस मौके पर मनीष पांडेय, हनुमान पांडेय, रजनीश पांडेय, सोनू पांडेय, सुशील पांडेय, अमित मिश्रा आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में सुरेश भारती, सुरेश गौतम, प्रेम कुमार, राधेश्याम भारती, अभिषेक राय, ओमप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed