{"_id":"6218651622d99457cc23ed67","slug":"bsp-national-president-mayawati-meeting-tomorrow-in-gorakhpur-for-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव 2022: मायावती की सभा के लिए बसपा ने झोंकी ताकत, कल गोरखपुर में करेंगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: मायावती की सभा के लिए बसपा ने झोंकी ताकत, कल गोरखपुर में करेंगी जनसभा
Fri, 25 Feb 2022 10:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:41 AM IST
सार
महानगर अध्यक्ष आलोक मोदी ने कहा कि सभी वार्ड अध्यक्ष एवं कमेटी के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को लेकर सभास्थल पर पहुंचें।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर मंडल के 28 विधानसभा क्षेत्रों में बसपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी सुप्रीमो की सभा 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे चंपा देवी पार्क में होगी। सभा की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के सभी 70 वार्डों से 500-500 कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
मुख्य कोऑर्डिनेटर व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ ने बताया कि सभास्थल पर दस हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, कोऑर्डिनेटर मदन राम, सुधीर भारती, कमलेश गौतम, संतोष जिज्ञासु रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, पार्टी के महानगर इकाई की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। महानगर अध्यक्ष आलोक मोदी ने कहा कि सभी वार्ड अध्यक्ष एवं कमेटी के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को लेकर सभास्थल पर पहुंचें।
विज्ञापन
बैठक में महानगर उपाध्यक्ष ओमनारायण पांडेय, राजेंद्र जाटव, धर्मेंद्र चौधरी, सिराजुद्दीन, भोला, मयंक आजाद, सावन कुमार भारती, अनिल बौद्ध, राकेश गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।