फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSP leader opened fire over dispute over parking of vehicle

Gorakhpur: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में बसपा नेता ने की फायरिंग, केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 05 Dec 2023 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Dec 2023 10:38 AM IST
सार

पुलिस ने बसपा नेता व पूर्व प्रधान के पति बनौड़ा निवासी समरपाल सिंह समेत अन्य पर हत्या की कोशिश और तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
BSP leader opened fire over dispute over parking of vehicle
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गीडा क्षेत्र के जैतपुर बाजार में गाड़ी खड़ी करने को लेकर रविवार रात में विवाद हो गया। आरोप है कि बसपा नेता ने गाली देते हुए फायरिंग कर दी। सुमित कुमार यादव बाल-बाल बचे। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बसपा नेता व पूर्व प्रधान के पति बनौड़ा निवासी समरपाल सिंह समेत अन्य पर हत्या की कोशिश और तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


खजनी थाना क्षेत्र के नंदापार निवासी सुमित कुमार यादव रविवार की शाम जैतपुर गए थे। गाड़ी खड़ी करके सामान खरीदने गए थे। इस दौरान उनकी गाड़ी को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में वह पास के दुकानदार से पूछने लगे। इसी दौरान बसपा नेता समरपाल सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचे और कहने लगे कि गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करोगे तो यही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: क्रूज तैयार...रामगढ़ताल में 10 दिसंबर से कीजिए मौज-मस्ती

आरोप है कि उनकी बातों का विरोध करने पर उन्होंने गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। आरोप है कि बसपा नेता ने इसी बीच फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि बसपा नेता समरपाल सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed