फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSP candidate Dara will also be challenged by his wife

UP Election 2022: बसपा प्रत्याशी दारा को उनकी पत्नी भी देंगी चुनौती, निर्दल के तौर पर हैं मैदान में

Thu, 17 Feb 2022 04:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Feb 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
BSP candidate Dara will also be challenged by his wife
बसपा प्रत्याशी दारा सिंह निषाद। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी दारा सिंह निषाद को बाकी प्रत्याशियों के साथ ही पत्नी बिंदु से भी मुकाबला करना होगा। उनकी पत्नी निर्दल के तौर पर उम्मीदवार हैं। चर्चा थी कि नाम वापसी वाले दिन यानी बुधवार को बिंदु अपना पर्चा वापस ले लेंगी मगर ऐसा हुआ नहीं। अब इस विधानसभा से पति-पत्नी दोनों प्रत्याशी हैं।  
विज्ञापन


नामांकन के दौरान प्रमुख दलों के कुछ प्रत्याशियों ने पुत्र तो कुछ ने पत्नियों का नामांकन पत्र भरवाया था। सभी के नामांकन जांच में वैध भी पाए गए थे। एक ही घर के लोग आमने-सामने न आएं, इसके लिए अधिकतर ने पर्चा वापस ले लिया। मगर गोरखपुर ग्रामीण से बसपा प्रत्याशी व उनकी पत्नी चुनाव मैदान में मौजूद हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर ग्रामीण के सपा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव ने पुत्र विशाल कुमार का भी नामांकन कराया था। विशाल ने बुधवार को नाम वापस ले लिया। इसी तरह पिपराइच क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी दीपक अग्रवाल के पुत्र कुमार सत्यम अग्रवाल ने भी नामांकन किया था। सत्यम ने भी नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहनजवां में बसपा प्रत्याशी सुधीर सिंह की पत्नी अंजू सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा था। उन्होंने भी पर्चा वापस ले लिया है। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी दारा सिंह निषाद व उनकी पत्नी बिंदु ने भी पर्चा भरा था। बिंदु ने नाम वापस नहीं लिया है। वह बाकी प्रत्याशियों के साथ ही पति दारा के खिलाफ भी चुनाव लड़ेंगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed