फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSNL 4G service will start from next month in 259 villages of UP

UP News: प्रदेश के 259 गांवों में BSNL की 4जी सेवा अगले माह से होगी शुरू, सर्वे का काम पूरा

Thu, 01 Sep 2022 03:28 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Sep 2022 03:28 PM IST
सार

प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि निरीक्षण के बाद लगभग सभी गांवों में ग्राम प्रधानों से भी चर्चा की गई है। प्रधानों ने टॉवर के लिए ग्राम समाज की जमीन उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन
BSNL 4G service will start from next month in 259 villages of UP
BSNL 4G - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) उत्तर प्रदेश के 250 पिछड़े गांवों में 4जी सुविधा उपलब्ध कराएगा। केंद्र सरकार की अनुमति के बाद टीम ने सभी गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।

विज्ञापन


बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक( गोरखपुर मंडल) विद्यानंद ने बताया कि केंद्रीय टीम ने पिछले दिनों गोरखपुर मंडल के आसपास के गांवों (वनटांगिया गांव, महाराजगंज में मुसहर गांव आदि) का निरीक्षण किया था। इन गांवों में फाइबर ऑप्टिक बिछाने का विकल्प भी तलाशा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार संसाधन मुहैया कराएगा। बताया कि एक महीने में इन गांवों 4जी सेवा शुरू करने की योजना है।  
विज्ञापन


 

ग्राम सभा की जमीन पर लगेगा टॉवर

प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि निरीक्षण के बाद लगभग सभी गांवों में ग्राम प्रधानों से भी चर्चा की गई है। प्रधानों ने टॉवर के लिए ग्राम समाज की जमीन उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है।

मंडल में सिर्फ गोरखपुर और महाराजगंज

मंडल में सिर्फ गोरखपुर और महाराजगंज के गांवों को जोड़ा गया है। इसमें वनटांगिया गांव रजही ऊर्फ रामगढ़, चिलबिलवा, आमबाग, जंगल रामगढ़ उर्फ खजनी, जंगल तिनकोनिया नंबर 3 जो लिया गया है। इसके अलावा महाराजगंज के 70 गांवों क्षेत्र में 4जी सेवा का विस्तार होगा।

प्रमुख जिलों में लगेंगे 4जी टावर

जिला    गांव की संख्या
बहराइच    2
फतेहपुर     1
गोंडा     12
गाजीपुर    7
हरदोई    1
मिर्जापुर    70
प्रयागराज    1
सीतापुर    1
वाराणसी    25
बांदा     57
लखीमपुर खीरी 36
झांसी    22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed