{"_id":"6310825b0dfd1b2dae0d8b34","slug":"bsnl-4g-service-will-start-from-next-month-in-259-villages-of-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रदेश के 259 गांवों में BSNL की 4जी सेवा अगले माह से होगी शुरू, सर्वे का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रदेश के 259 गांवों में BSNL की 4जी सेवा अगले माह से होगी शुरू, सर्वे का काम पूरा
Thu, 01 Sep 2022 03:28 PM IST
vivek shukla
रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Sep 2022 03:28 PM IST
सार
प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि निरीक्षण के बाद लगभग सभी गांवों में ग्राम प्रधानों से भी चर्चा की गई है। प्रधानों ने टॉवर के लिए ग्राम समाज की जमीन उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
BSNL 4G
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) उत्तर प्रदेश के 250 पिछड़े गांवों में 4जी सुविधा उपलब्ध कराएगा। केंद्र सरकार की अनुमति के बाद टीम ने सभी गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन
बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक( गोरखपुर मंडल) विद्यानंद ने बताया कि केंद्रीय टीम ने पिछले दिनों गोरखपुर मंडल के आसपास के गांवों (वनटांगिया गांव, महाराजगंज में मुसहर गांव आदि) का निरीक्षण किया था। इन गांवों में फाइबर ऑप्टिक बिछाने का विकल्प भी तलाशा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार संसाधन मुहैया कराएगा। बताया कि एक महीने में इन गांवों 4जी सेवा शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्राम सभा की जमीन पर लगेगा टॉवर
प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि निरीक्षण के बाद लगभग सभी गांवों में ग्राम प्रधानों से भी चर्चा की गई है। प्रधानों ने टॉवर के लिए ग्राम समाज की जमीन उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है।मंडल में सिर्फ गोरखपुर और महाराजगंज
मंडल में सिर्फ गोरखपुर और महाराजगंज के गांवों को जोड़ा गया है। इसमें वनटांगिया गांव रजही ऊर्फ रामगढ़, चिलबिलवा, आमबाग, जंगल रामगढ़ उर्फ खजनी, जंगल तिनकोनिया नंबर 3 जो लिया गया है। इसके अलावा महाराजगंज के 70 गांवों क्षेत्र में 4जी सेवा का विस्तार होगा।प्रमुख जिलों में लगेंगे 4जी टावर
जिला गांव की संख्याबहराइच 2
फतेहपुर 1
गोंडा 12
गाजीपुर 7
हरदोई 1
मिर्जापुर 70
प्रयागराज 1
सीतापुर 1
वाराणसी 25
बांदा 57
लखीमपुर खीरी 36
झांसी 22