{"_id":"6a5e8e3afcd5a125290bdd1b","slug":"bsa-conducts-surprise-inspection-of-pali-brc-and-kasturba-gandhi-balika-vidyalaya-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1392257-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कस्तूरबा विद्यालय में कम मिली छात्राओं की उपस्थिति, बीएसए ने वार्डन को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कस्तूरबा विद्यालय में कम मिली छात्राओं की उपस्थिति, बीएसए ने वार्डन को चेताया
Tue, 21 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने सोमवार को पाली ब्लॉक संसाधन केंद्र और मिनवा पाली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षा से कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और वार्डन को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत पाली बीआरसी से हुई। यहां क्वालिटी कोऑर्डिनेटर और कार्यालय सहायक अनुपस्थित मिले, जिस पर बीएसए ने असंतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बीईओ कुंवर विक्रम पांडे के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्राओं की कम उपस्थिति पर बीएसए ने वार्डन शशिवाला को अभिभावक संपर्क रजिस्टर तैयार कराने और अनुपस्थित छात्राओं के अभिभावकों से संपर्क कर कारणों की जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षावार उपस्थिति का रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट करने को भी कहा।
बीएसए ने डाटा मैट्रिक्स कक्ष, लाइब्रेरी और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी का नियमित संचालन, छात्राओं को म्यूजियम सिस्टम का लाभ दिलाने और विद्यालय परिसर की रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। छात्राओं से समाचार पत्रों की प्रमुख खबरों के बारे में पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने विद्यालय में प्रतिदिन समाचार पत्र वाचन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।