{"_id":"62d7e29a1c46e707ba3c39e9","slug":"brothers-dispute-middle-killed-in-knife-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छोटे और बड़े भाई कर रहे थे विवाद, तीसरे ने रोका तो मार दिया चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छोटे और बड़े भाई कर रहे थे विवाद, तीसरे ने रोका तो मार दिया चाकू
Wed, 20 Jul 2022 04:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jul 2022 04:53 PM IST
सार
थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई है। तहरीर दोनों तरफ से प्राप्त हुई है। केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घायल शख्स।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी बात को लेकर छोटे और बड़े भाई के बीच हो रहे विवाद में बीच- बचाव करने गए मझले भाई पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में वह जख्मी हो गया। उसे बेवां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। घटना मंगलवार रात भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव में हुई। पीडि़त की पत्नी की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव निवासी लवकुश, धर्मेंद्र और महेंद्र सगे भाई हैं। महेंद्र का आरोप है कि मंगलवार की रात लगभग 10.30 बजे लवकुश और धर्मेद्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। जिसे देखकर वह बीच-बचाव करने के लिए पहुंच गया। यह धर्मेंद्र को बुरा लग गया और उसने चाकू से महेंद्र के पेट में वार कर दिया। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
इतने में महेंद्र की पत्नी भी आ गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर उनके गांव वाले जुट गए और धर्मेंद्र के हाथ से चाकू छीन लिया। इसके बाद भवानीगंज थाने को सूचना दी। मौके पर भवानीगंज थाने के एसआई जयप्रकाश भी पहुंच गए। उन्होंने घायल को उपचार के लिए बेंवा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार हुआ। उधर महेंद्र की पत्नी बिट्टू ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर दोनों तरफ से प्राप्त हुई है। केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन