फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brothers died by drowning in river In Gola gorakhpur

Gorakhpur: सगे भाइयों की नदी में डूबकर हुई मौत, एक साथ बुझे घर के चिराग, आंसुओं में टपके पिता के अरमान

Tue, 07 Jun 2022 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jun 2022 10:07 AM IST
सार

 गोला इलाके के बारानगर में सरयू में नहाने के दौरान रविवार को डूबे सगे भाइयों शुभम व शिवम का शव 24 घंटे बाद सोमवार को नदी में उतराते मिला। शव मिलते ही एक बार फिर घर में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Brothers died by drowning in river In Gola gorakhpur
नदी में डूबने से बाएं शुभम और दाएं शिवम की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोला इलाके बारानगर में सगे भाइयों शुभम यादव (20) और शिवम यादव (18) की चिता एक साथ जली तो हर आंख नम दिखी। हर दिल रोया और जुबान से एक ही बात निकली कि क्या बिगाड़ा था मां-बाप ने। मां की गोद सुनी हो गई। अब वंश को आगे बढ़ाने वाला कोई नहीं रह गया। घर का चिराग बुझा तो पिता के अरमान आंसुओं में बह गए। पिता अपने दोनों लाल को पढ़ा-लिखाकर अफसर बनना चाह रहे थे। इसीलिए लखनऊ पढ़ने के लिए भेजा था, लेकिन मौत खींचकर दोनों को गोरखपुर ले आई।  

विज्ञापन


 गोला इलाके के बारानगर में सरयू में नहाने के दौरान रविवार को डूबे सगे भाइयों शुभम व शिवम का शव 24 घंटे बाद सोमवार को नदी में उतराते मिला। शव मिलते ही एक बार फिर घर में चीख-पुकार मच गई। शव के आसपास लोगों को जमावड़ा हो गया। मां-बाप की चीखने की आवाज सुन हर किसी की आंख नम हो जाती थी।
विज्ञापन


गांव में मातम पसर गया। किसी के घर चूल्हे नहीं जले। हर जुबान पर सगे भाइयों की मौत की चर्चा व परिवार पर टूटे पहाड़, की रही। ग्रामीणों का कहना था कि मृत शुभम व शिवम की बहनें भी नहीं हैं। दोनों ही मां-बाप की लाठी थे, जो एक साथ टूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नदी में डूबे थे सगे भाई
नेवादा निवासी व पूर्व प्रधान वंश बहादुर यादव अपने परिवार के साथ रविवार को सरयू नदी के किनारे पूजा करने गए थे। इसी दौरान दोनों बेटे शुभम यादव (20) और शिवम यादव (18) नदी में नहाने उतर गए। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समाकर लापता हो गया। मां-बाप चिल्लाते रहे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बाद में मामले की सूचना एसडीआरएफ को दी गई। एसडीएफआर की तलाश भी काम नहीं आई। इसी बीच सोमवार को पता चला कि दोनों का शव नदी में उतरा रहा है।

कांपे पिता के हाथ, अचेत होकर गिरे, ममेरे भाई ने दी मुखाग्नि
बेटों का शव देख वंश बहादुर के हाथ कांप गए। वह अचेत होकर गिर पड़े और एक जगह पड़े रहे। जवान बेटों को मुखाग्नि देने की हिम्मत नहीं जुटाई। लिहाजा, ममेरे भाई ने दोनों को मुखाग्नि दी है। यह देख अंतिम संस्कार में गया हर व्यक्ति रो पड़ा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed