{"_id":"629ed6200bdbd960791af835","slug":"brothers-died-by-drowning-in-river-in-gola-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: सगे भाइयों की नदी में डूबकर हुई मौत, एक साथ बुझे घर के चिराग, आंसुओं में टपके पिता के अरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: सगे भाइयों की नदी में डूबकर हुई मौत, एक साथ बुझे घर के चिराग, आंसुओं में टपके पिता के अरमान
Tue, 07 Jun 2022 10:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:07 AM IST
सार
गोला इलाके के बारानगर में सरयू में नहाने के दौरान रविवार को डूबे सगे भाइयों शुभम व शिवम का शव 24 घंटे बाद सोमवार को नदी में उतराते मिला। शव मिलते ही एक बार फिर घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
नदी में डूबने से बाएं शुभम और दाएं शिवम की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला इलाके बारानगर में सगे भाइयों शुभम यादव (20) और शिवम यादव (18) की चिता एक साथ जली तो हर आंख नम दिखी। हर दिल रोया और जुबान से एक ही बात निकली कि क्या बिगाड़ा था मां-बाप ने। मां की गोद सुनी हो गई। अब वंश को आगे बढ़ाने वाला कोई नहीं रह गया। घर का चिराग बुझा तो पिता के अरमान आंसुओं में बह गए। पिता अपने दोनों लाल को पढ़ा-लिखाकर अफसर बनना चाह रहे थे। इसीलिए लखनऊ पढ़ने के लिए भेजा था, लेकिन मौत खींचकर दोनों को गोरखपुर ले आई।
विज्ञापन
गोला इलाके के बारानगर में सरयू में नहाने के दौरान रविवार को डूबे सगे भाइयों शुभम व शिवम का शव 24 घंटे बाद सोमवार को नदी में उतराते मिला। शव मिलते ही एक बार फिर घर में चीख-पुकार मच गई। शव के आसपास लोगों को जमावड़ा हो गया। मां-बाप की चीखने की आवाज सुन हर किसी की आंख नम हो जाती थी।
विज्ञापन
गांव में मातम पसर गया। किसी के घर चूल्हे नहीं जले। हर जुबान पर सगे भाइयों की मौत की चर्चा व परिवार पर टूटे पहाड़, की रही। ग्रामीणों का कहना था कि मृत शुभम व शिवम की बहनें भी नहीं हैं। दोनों ही मां-बाप की लाठी थे, जो एक साथ टूट गए।
विज्ञापन
रविवार को नदी में डूबे थे सगे भाई
नेवादा निवासी व पूर्व प्रधान वंश बहादुर यादव अपने परिवार के साथ रविवार को सरयू नदी के किनारे पूजा करने गए थे। इसी दौरान दोनों बेटे शुभम यादव (20) और शिवम यादव (18) नदी में नहाने उतर गए। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समाकर लापता हो गया। मां-बाप चिल्लाते रहे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बाद में मामले की सूचना एसडीआरएफ को दी गई। एसडीएफआर की तलाश भी काम नहीं आई। इसी बीच सोमवार को पता चला कि दोनों का शव नदी में उतरा रहा है।
कांपे पिता के हाथ, अचेत होकर गिरे, ममेरे भाई ने दी मुखाग्नि
बेटों का शव देख वंश बहादुर के हाथ कांप गए। वह अचेत होकर गिर पड़े और एक जगह पड़े रहे। जवान बेटों को मुखाग्नि देने की हिम्मत नहीं जुटाई। लिहाजा, ममेरे भाई ने दोनों को मुखाग्नि दी है। यह देख अंतिम संस्कार में गया हर व्यक्ति रो पड़ा।