फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brother posted in PAC accused of land grabbing, young man

संशोधित: युवक ने जहर खाया

Mon, 08 Apr 2024 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Brother posted in PAC accused of land grabbing, young man
फोटो
विज्ञापन




पीएसी में तैनात भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप, युवक ने जहर खाया



गोरखनाथ थाने में आकर युवक ने बताया- निगल लिया हूं जहर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती



वर्ष 2014 से विवाद, चौकी इंचार्ज से मिलकर भाई पर चोरी के केस में फंसाने का भी आरोप



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। पीएसी में तैनात भाई पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाने वाले युवक ने रविवार दोपहर जहर खा लिया। गोरखनाथ थाने के थानेदार के पास पहुंचकर उसने जहर खाने की बात बताई, जिसके बाद उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक ने कौवाबाग चौकी इंचार्ज पर पीएसी में तैनात अपने भाई से मिलकर चोरी के फर्जी केस में फंसाने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सीओ गोरखनाथ को जांच सौंपी है।



जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र स्थित पिंडी गांव के रहने वाले जितेंद्र बहादुर सिंह ने वर्ष 2014 में अपनी पत्नी फूलमति के नाम से जंगल तुलसीराम बिछिया में 2000 वर्ग फुट भूमि बैनामा कराया था। बगल में ही उनके भाई और पीएसी में तैनात सिपाही सत्येंद्र सिंह ने अपनी पत्नी बिंदु सिंह के नाम 2000 वर्ग फुट भूमि खरीदी है। जमीन पर पानी भरा हुआ था। मिट्टी पटान के बाद जमीन नजर आने लगी है।
विज्ञापन




आरोप है कि जितेंद्र की भूमि पर सत्येंद्र सिंह ने कब्जा कर लिया है। जितेंद्र की शिकायत पर 21 मार्च 2023 को शाहपुर थाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर जांच करने पहुंची, लेकिन कोई हल नहीं निकला। आरोप है कि कौवाबाग चौकी प्रभारी विवेक रंजन की मिलीभगत से सत्येंद्र सिंह ने रविवार सुबह प्रार्थना पत्र देकर सरिया चोरी करने का झूठा आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी से आहत होकर रविवार की दोपहर में जितेंद्र बहादुर सिंह घर से निकले और रास्ते में जहर खा लिया। हालत खराब होने पर वह खुद गोरखनाथ थाने भी पहुंच गए और जहर खाने की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया।


वर्जन



भाई से जमीन के विवाद में युवक ने जहर खाया है। गोरखनाथ थाने में आकर युवक ने जहर खाने की जानकारी दी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। मामले की जांच सीओ गोरखनाथ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed