{"_id":"5e4bdafc8ebc3ef28706e213","slug":"brother-in-law-molested-women-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: रिश्ता हुआ शर्मसार, जेठ ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: रिश्ता हुआ शर्मसार, जेठ ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
Tue, 18 Feb 2020 06:09 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठ ने महिला से कई दिनों तक दुष्कर्म किया। मामला सदर कोतवाली के एक गांव का है। जेठ की हरकतों से आजिज महिला की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी जेठ को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली के एक गांव के रहने वाले एक शख्स के तीन बेटे हैं। मझला बेटा विदेश में रहता है। घर पर उसकी पत्नी एक साल के बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। महिला ने बताया कि पति के विदेश रहने के कारण भसुर की नियति उस पर खराब हो गई। 10 दिन पहले उसने घर में दुष्कर्म कर दिया। इज्जत बचाने के लिए यह बात किसी को नहीं बताई। इसका फायदा जेठ उठाने लगा। वह प्रतिदिन मौका देखकर दुष्कर्म करता रहा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता।
मामला हद से पार होने पर मंगलवार को पीड़ित महिला ने ससुर और अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने जरूरत के सामान के लेन-देन में नजदीकी बढ़ने की बात स्वीकार की। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।