{"_id":"640c4cfbb4e76faff300ddc4","slug":"brother-in-law-along-with-associates-grabbed-40-lakhs-in-name-of-land-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: साले ने साथियों संग मिलकर जमीन के नाम पर हड़पे 40 लाख, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: साले ने साथियों संग मिलकर जमीन के नाम पर हड़पे 40 लाख, जांच शुरू
Sat, 11 Mar 2023 03:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Mar 2023 03:12 PM IST
सार
एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के हीरागंज निवासी अफजल खान से भाई के साले ने अपने दोस्तों संग मिलकर जमीन के नाम पर 40 लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस अब्दुल मोबिन, अशोक कुमार और ध्यानचंद के खिलाफ जालसाजी, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर नंबर दो टोला हीरागंज निवासी अफजल खान के भाई का सगा साला अब्दुल मोबिन निवासी शेखपुरवा थाना चिलुआताल ने अपने बहनोई को बताया कि बरगदवा निवासी ध्यानचंद सोनकर की एक जमीन है, जिसकी कीमत 65 लाख 60 हजार रुपये है।
आरोप है कि कुछ दिनों बाद रजिस्ट्री कराने की बात कहकर भाई का साला अब्दुल मोबिन उसके साथी अशोक कुमार और ध्यानचंद सोनकर ने साजिश रचकर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर अफजल खान व उनके सगे भाइयों शहबाज, शोहराब खान से नकद एवं बैंक अंतरण के माध्यम से 40 लाख रुपये से अधिक बतौर एडवांस ले लिया।
विज्ञापन
सगे रिश्तेदार होने के नाते विश्वास करते रहे। जब पीड़ित ने जमीन के बारे में पता लगाया तो पता चला कि ध्यानचंद सोनकर के नाम से कोई जमीन ही नहीं है। पीड़ित ने जब रुपये मांगने लगा तो तीनों ने मिलकर धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने तीनों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की।