फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brother and sister missing from night shelter of BRD Medical College

क्या आपने इन्हें देखा है: BRD मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा से भाई-बहन लापता, गोलू छह तो संगीता सात साल की

Sat, 24 Sep 2022 10:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Sep 2022 10:02 PM IST
सार

बिहार के रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी राजू गौड़ की पत्नी प्रमिला (35) का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। प्रमिला के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम गोलू हैं, जो छह वर्ष का है, जबकि बेटी संगीता सात साल की है। 

विज्ञापन
Brother and sister missing from night shelter of BRD Medical College
लापता भाई बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड के बाहर से शनिवार को सगे भाई-बहन लापता हो गए। बच्चे की उम्र छह और बच्ची की उम्र सात वर्ष है। जबकि, मां का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे को लेकर उनकी नानी प्राइवेट वार्ड के सामने रैन बसेरा में एक सप्ताह से रह रही थी। बच्चों के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने आस-पास के गांवों में तलाश शुरू करते हुए सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद मांगी है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, बिहार के रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी राजू गौड़ की पत्नी प्रमिला (35) का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। प्रमिला के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम गोलू हैं, जो छह वर्ष का है, जबकि बेटी संगीता सात साल की है। प्रमिला की मां संदरून ने बताया कि बेटी का आंत का ऑपरेशन हुआ है। वह वार्ड नंबर चार के बेड नंबर 12 पर भर्ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दोनों बच्चों को शनिवार की सुबह वार्ड में भर्ती बेटी के पास गई। दोपहर में जब वापस आई तो बच्चे नहीं मिले। आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को सूचना दी गई है। पुलिस ने बच्चों का फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए गायब होने की जानकारी शेयर की है। लेकिन, समाचार लिखे जाने तक कोई सूचना नहीं मिली है। मेडिकल चौकी इंचार्ज पकंज कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed