{"_id":"6666493ce140c708200658b7","slug":"brother-and-sister-crushed-to-death-by-dumper-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-584427-2024-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाई-बहन की डंपर से कुचलकर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम-हंगामा; जानें कैसे खत्म हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाई-बहन की डंपर से कुचलकर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम-हंगामा; जानें कैसे खत्म हुआ प्रदर्शन
Mon, 10 Jun 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:00 AM IST
सार
सुबह 9:30 बजे के करीब सहजनवां कस्बे के जिगिना ओवरब्रिज के पास हाईवे के किनारे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें विक्की और सुधा डंपर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे दबकर मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में मृतक भाई व बहन( फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सहजनवां (गोरखपुर)। क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर जिगिना ओवरब्रिज के पास रविवार सुबह बाइक से ननिहाल जा रहे भाई-बहन बिक्की (15) और सुधा (18) की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक चला रहा पड़ोसी अतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे से आक्रोशित लोगों ने करीब तीन घंटे हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को समझा कर रास्ता खुलवाया। जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कैरेडीह निवासी महेश कुमार मुंबई में प्राइवेट गाड़ी चलाते हैं। वहां परिवार भी उनके साथ रहता है। करीब 10 दिन पहले महेश परिवार के साथ गांव आए थे। रविवार सुबह बेटी सुधा और बेटे विक्की को पड़ोसी अतीश के साथ बाइक से ससुराल सहजनवां थाना क्षेत्र के तेनुहारी शुक्ल भेजे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुबह 9:30 बजे के करीब सहजनवां कस्बे के जिगिना ओवरब्रिज के पास हाईवे के किनारे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें विक्की और सुधा डंपर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे दबकर मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक चला रहा अतीश दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सुधा 12वीं और विक्की 10वीं का छात्र था। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए और जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ गीडा अनुराग सिंह के नेतृत्व में सहजनवां, गीडा और हरपुर बुदहट थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर करीब तीन घंटे बाद रास्ता खुलवाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।